{"_id":"67e847d873ef327fae050c48","slug":"gorakhpur-news-the-team-had-gone-to-catch-the-dogit-bit-one-of-its-members-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-885845-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुत्ता पकड़ने गई थी टीम...एक सदस्य को ही काट लिया- कुत्तों को पकड़ कर करवाई जा रही नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुत्ता पकड़ने गई थी टीम...एक सदस्य को ही काट लिया- कुत्तों को पकड़ कर करवाई जा रही नसबंदी
Sun, 30 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:49 AM IST
सार
शनिवार सुबह को टीम आर्यनगर उत्तरी में कुत्तों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने एक सदस्य को काट लिया। टीम के लोगों का कहना है कि कुत्ता अचानक हमलावर हो गया और उसने काट लिया। गनीमत रही कि उसने ज्यादा लोगों को शिकार नहीं बनाया। टीम के प्रभारी अखिलेश ने जिला अस्पताल भेजकर उसको एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाया।
विज्ञापन
कुत्ता( सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम अभियान चला रही है। शनिवार को कुत्ता पकड़ने गई टीम पर ही वह हमलावर हो गए। एक सदस्य को कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद सदस्य को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवानी पड़ी।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के उत्पात से शहर के नागरिक परेशान हैं। इनसे राहत दिलाने के लिए नगर निगम की टीम उन्हें पकड़ रही है। अब शहर के हर कोने से कुत्तों को पकड़ने के लिए शिकायतें आ रही हैं। शिकायत के आधार पर टीम सुबह निकलती है और कुत्तों को पकड़ती है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह को टीम आर्यनगर उत्तरी में कुत्तों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने एक सदस्य को काट लिया। टीम के लोगों का कहना है कि कुत्ता अचानक हमलावर हो गया और उसने काट लिया। गनीमत रही कि उसने ज्यादा लोगों को शिकार नहीं बनाया। टीम के प्रभारी अखिलेश ने जिला अस्पताल भेजकर उसको एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाया।
विज्ञापन
एबीसी सेंटर में हो रही नसबंदी
कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए नगर निगम की ओर से एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाया गया है। कुत्तों को पकड़ने के बाद यहां पर उनकी नसबंदी कराई जा रही है। शनिवार तक 208 कुत्तों को पकड़कर नसबंदी की जा चुकी है।
टीम रोजाना 22 से 25 कुत्तों को पकड़ रही है। इसके बाद उनकी नसबंदी की जा रही है। इनकी नसबंदी करने के बाद कुछ दिन निगरानी में रखने के बाद छोड़ देती है। इस संबंध में पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रॉबिन चंद्रा ने बताया कि घायल सदस्य का उपचार कराया गया।