{"_id":"6ab23995e9b264722a0da2c4","slug":"vigilance-team-facing-opposition-while-out-to-detect-electricity-theft-in-gorakhpur-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बिजली चोरी पकड़ी तो विजिलेंस टीम का विरोध, छह महीने पहले कट चुका था कनेक्शन; ढाई लाख का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बिजली चोरी पकड़ी तो विजिलेंस टीम का विरोध, छह महीने पहले कट चुका था कनेक्शन; ढाई लाख का बकाया
Tue, 22 Sep 2026 01:48 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:48 PM IST
सार
गोरखपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम का मोहल्ले के लोगों ने जमकर विरोध किया। हंगामे के बाद टीम को मौके से लौटना पड़ा। घर की छत पर अवैध तार से बिजली चोरी पकड़ी थी।
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुर्कमानपुर के कसाई टोला में मंगलवार को बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम का उपभोक्ता और मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। टीम ने घर की छत पर बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी थी।
विज्ञापन
कार्रवाई शुरू होने के बाद उपभोक्ता मोहम्मद सलमान खान मौके पर पहुंचा और टीम का विरोध करने लगा। कुछ ही देर में कई मोहल्लेवासी भी एकत्र हो गए। हंगामे के कारण विजिलेंस टीम को उपभोक्ता का विवरण लेकर मौके से लौटना पड़ा। बिजली चोरी के मामले में मोहम्मद सलमान खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। नॉर्मल उपकेंद्र के अवर अभियंता सुधीर यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विजिलेंस टीम तुर्कमानपुर के कसाई टोला में जांच कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान मोहम्मद सलमान खान पुत्र मोहम्मद साजिद खान के घर की छत पर बाईपास कर बिजली चोरी किए जाने का मामला पकड़ा गया। सलमान खान पर करीब ढाई लाख रुपये बिजली का बकाया है। बकाया जमा नहीं करने पर छह महीने पहले उसका कनेक्शन काट दिया गया था।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी मिलने के बाद चालान की कार्रवाई शुरू की। उस समय सलमान खान घर पर नहीं था। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और टीम के साथ हंगामा करने लगा। इसके बाद आसपास के कुछ लोग भी जुट गए और टीम की कार्रवाई का विरोध करने लगे। स्थिति को देखते हुए विजिलेंस टीम को मौके से वापस लौटना पड़ा। टीम ने उपभोक्ता का विवरण दर्ज कर लिया है। बिजली चोरी के मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।