फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: In Betiyahata, women thieves stole a woman's jewelry

Gorakhpur News: बेतियाहाता में टप्पेबाज महिलाओं ने महिला के गहने उड़ाए

Wed, 28 May 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: In Betiyahata, women thieves stole a woman's jewelry
कैंट इलाके का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंट इलाके के बेतियाहाता में ई-रिक्शा में बैठी एक महिला का युवती समेत छह टप्पेबाज महिलाओं ने गले से चेन चुरा लिया। बेतियाहाता स्थित आवास विकास की रहने वाली पीड़िता पुष्पा मिश्रा की तहरीर पर कैंट थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 मई को एक वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर रेलवे बस स्टेशन से बेतियाहाता स्थित अपने आवास के लिए निकली थी। इस दौरान बेतियाहाता चौराहे से पांच औरतें और एक युवती ई-रिक्शा में बैठी। थोड़ी देर बाद एक महिला ने जोर से पैर को कुचल दिया और बगल में बैठी महिला ने उनकी चुनरी को कस कर खींचा जिससे उनका गला फस गया। इसी दौरान बगल में बैठी दूसरी महिला ने उनके पेट में कुहनी से कस कर धक्का दिया जिससे विचलित होकर वो चिल्लाने लगी और रिक्शा रुकवा कर प्राथमिक विद्यालय के पास उतर गईं। बाहर आकर देखा तो गले से चेन व लाॅकेट गायब था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed