{"_id":"6a90a539dc9326e5950d39cc","slug":"gorakhpur-becomes-overall-champion-with-20-gold-medals-gorakhpur-news-c-7-gkp1041-1431987-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 20 स्वर्ण पदकों के साथ गोरखपुर बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 20 स्वर्ण पदकों के साथ गोरखपुर बना ओवरऑल चैंपियन
Fri, 28 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में राज्य स्तरीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण पदक हासिल किए और पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मिर्जापुर और लखनऊ मंडल संयुक्त रूप से दूसरे जबकि देवीपाटन मंडल तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में मिर्जापुर ने दूसरा और देवीपाटन ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में गोरखपुर मंडल पहले, लखनऊ दूसरे और मिर्जापुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में लखनऊ के कृष्ण यादव को सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया। उन्होंने तीन स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर तीनों में स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन