फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fourty corona positive patient got in basti

बस्ती में मिले 40 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 351

Sun, 30 Aug 2020 06:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Aug 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
fourty corona positive patient got in basti
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को जिले में बीआरडी मेडिकल कालेल से आए 2299 रिपोर्ट में से 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब यह संख्या 2300 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 58 है। जिले में कुल 351 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 27 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा गया है। अब तक जिले में कुल 1891 लोग निगेटिव हो चुके हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक वीकेंड लॉक डाउन है। दुकानें बंद हैं, मगर यातायात जारी है। सड़क पर यूं तो बाजार खुले होने पर अधिक भीड़ होती है, मगर लॉक डाउन में भी हालात अच्छे नहीं है। लोग कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने से बाज नहीं आते। कई स्थानों पर तो लॉक डाउन है मगर भीड़ एकत्रित है। यहां न तो मास्क है और न ही सोशल डिस्टेसिंग।
विज्ञापन


ऐसे स्थान प्रशासन के लिए सिर दर्द और आम जन के लिए कोरोना के वाहक साबित हो रहे हैं। तमाम कार्रवाई के बावजूद ऐसे लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।  डीएम ने कहा कि सभी का कोरोना टेस्ट कराने की व्यवस्था बनाई गई है। जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में कोई भी अपना टेस्ट करवा सकता है। इसके अलावा जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों का टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के मुताबिक, अब तक 67650 का नमूना लिया जा चुका है। 66380 लोगों की रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिसमें 63998 निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 2300 अब तक पॉजिटिव हैं, इनमें से 1270 के रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है।


प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम ने 2304 लोगों का नमूना एकत्रित किया है। डीएम ने बताया कि कोरोना के मामले मिलने के बाद 161 स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें सदर तहसील में 95, हर्रैया में 45, भानपुर में 10 व रुधौली में 11 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed