{"_id":"5ef19df0eb1dff54f946f46f","slug":"father-and-three-cousin-sister-killed-brother-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और चचेरी बहनों ने मिलकर भाई को उतारा मौत के घाट, इस मामूली बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता और चचेरी बहनों ने मिलकर भाई को उतारा मौत के घाट, इस मामूली बात पर हुआ था विवाद
Tue, 23 Jun 2020 11:52 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लालगंज थाना क्षेत्र के ऊंचटोला महसो गांव में सोमवार की देर रात मामूली विवाद में एक पिता और तीन चचेरी बहनों ने मिलकर भाई को धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि तीनों फरार बहनों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ऊंचटोला महसो गांव में सगे भाई रामचरन और चनई अलग-अलग रहते हैं। चेन्नई में रहने वाला चनई का छोटा बेटा सनोज (22) कोरोना महामारी के चलते गांव आया था। सोमवार रात सनोज के बड़े भाई मनोज का तीन वर्षीय बेटा खेलते हुए बगल में रामचरन के दरवाजे पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इस बात पर नाराज होते हुए रामचरन गाली देने लगा। बगल में मौजूद सनोज ने इसका विरोध किया तो दोनों में कहासुनी शुरू होने लगी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रामचरन की तीन बेटियां अचानक घर के अंदर गईं और हाथ में चाकू व अन्य धारदार हथियार लेकर निकल पड़ीं।
विज्ञापन
पिता और उसकी तीनों बेटियों ने मिलकर सनोज पर ताबड़तोड़ दारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ सनोज जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर मौके पर लोग पहुंचे, इसी दौरान सनोज ने दम तोड़ दिया।