फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six smugglers arrested in Basti encounter

ऑपरेशन तमंचा: बस्ती मुठभेड़ में छह तस्कर गिरफ्तार, 11 तमंचे, 10 कारतूस बरामद

Wed, 14 Jul 2021 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jul 2021 05:00 PM IST
सार

हर्रैया के बेलाड़े शुक्ल-विशेषरगंज मार्ग पर हुई मुठभेड़, तस्करों के पास से 11 तमंचे, 10 कारतूस बरामद

विज्ञापन
Six smugglers arrested in Basti encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन तमंचा के तहत स्वाट टीम और हर्रैया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार तड़के अंतरजनपदीय असलहा तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। हर्रैया के विशेषरगंज हरैया मार्ग पर बेलाडे शुक्ल गांव के पास हुई मुठभेड़ में छह तस्कर पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर 12, 32 और 315 बोर के 11 तमंचे तथा 10 कारतूस के अलाव कई खोखे बरामद किए गए।

विज्ञापन


सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार तड़के घेराबंदी की गई। बदमाशों ने फायर कर दिया। स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी, एसआई विनोद यादव और हमराहियों की टीम ने घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में अखिलेश शर्मा निवासी महदेवा थाना पैकोलिया, राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी निवासी नथउपुर थाना हरैया, राहुल सिंह उर्फ अमिताभ सिंह निवासी भैरोपुर थाना पैकौलिया, राजू पाठक निवासी सकरदहा टोला मटिहनिया थाना हरैया, विनय भाष्कर सिंह निवासी एकडंगी थाना हरैया व विशाल सिंह निवासी मुरादीपुर थाना हरैया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि गिरोह का सरगना विशाल सिंह और राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी है। दोनों के कहने पर बाकी सदस्य काम करते हैं। पूछताछ में पता चला कि सभी का एक संगठित गिरोह हैं, जो आसपास के जनपदों में लोगों को अवैध असलहे तथा कारतूस बेचते हैं। उससे प्राप्त होने वाले धन से अपना भरण पोषण करते हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों से जानकारी मिली है कि वह सभी पूर्व में कई अपराधियों को असलहा बेच चुके हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed