फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priyanka had committed suicide final report in registered case at DDU news

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत मामला: प्रियंका ने की थी खुदकुशी, दर्ज केस में लगी फाइनल रिपोर्ट

Fri, 17 Sep 2021 06:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Sep 2021 06:32 PM IST
सार

31 जुलाई को गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम में फंदे से लटकी प्रियंका की लाश मिली थी। फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर पुलिस ने फाइल बंद की।

विज्ञापन
Priyanka had committed suicide final report in registered case at DDU news
प्रियंका कुमारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम में अपने दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली छात्रा प्रियंका कुमारी ने खुदकुशी ही की थी। इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दर्ज हत्या केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। पुलिस ने फोरेंसिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर केस को खत्म किया है। सभी में पुलिस को उसके खुदकुशी करने के ही प्रमाण मिले थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर की रहने वाली छात्रा प्रियंका का 31 जुलाई को दुपट्टे से बनाए गए फंदे में लटकता शव मिला था। उस समय भी खुदकुशी के सभी साक्ष्य मिले थे लेकिन घरवालों ने हत्या का आरोप लगा दिया था। प्रियंका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष और कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


फोरेंसिक रिपोर्ट में भी खुदकुशी की पुष्टि हुई थी लेकिन परिवार वालों की संतुष्टि के लिए पुलिस ने लखनऊ से फोरेसिंक टीम बुलाई थी। इस टीम ने सीन री-क्रिएट कर सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की थी। अब सीन री-क्रिएट किए जाने की रिपोर्ट आई है। पुलिस के मुताबिक फिर से आत्महत्या की पुष्टि हो गई है। लिहाजा, मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाई है। प्रियंका ने खुदकुशी की थी, यह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक दोनों रिपोर्ट से साफ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed