{"_id":"60090f23fa718f45d61e3896","slug":"crime-story-of-brutal-murder-from-daring-criminals-in-up-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यहां बेखौफ बदमाशों का जारी है तांडव, हर तीसरे दिन हो रही हत्या की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: यहां बेखौफ बदमाशों का जारी है तांडव, हर तीसरे दिन हो रही हत्या की वारदात
Thu, 21 Jan 2021 10:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बदमाश बेखौफ हैं। पिछले 20 दिन से हर तीसरे दिन हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। फायरिंग, चोरी, छेड़खानी, किशोरी को भगाने की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। एसएसपी की तमाम सख्तियों के बावजूद पुलिस बदमाशों की नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।
बुधवार को जिस तरह से तीस लाख की लूट की घटना हुई है, उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार मातहतों को अपराध रोकने के लिए रोज नए मंत्र दे रहे हैं, लेकिन इसका पुलिस की कार्यप्रणाली पर कोई खास असर नहीं दिख रहा। नतीजा सामने है कि आए दिन हत्या, लूट जैसी वारदातें सामने आ रही हैं।
माना जाता है कि मामलों के जल्द पर्दाफाश और पुलिस की कड़ी कार्रवाई से बदमाशों में भय पैदा होता है। वे वारदात करने से पहले सौ बार सोचते हैं, लेकिन मामलों के पर्दाफाश में पुलिस की सुस्ती से उनका दुस्साहस बढ़ जाता है।
विज्ञापन
बड़ी बात यह कि जिन घटनाओं की मानीटरिंग एसएसपी ने की, उसका पर्दाफाश हो गया, लेकिन दूसरे मामले वैसे के वैसे पड़े हैं। गोला और पिपराइच में महिला की हत्या कर फेंके गए शव का राज आज भी जांच में ही उलझा है, जबकि एसएसपी ने सीओ को इसकी मानीटरिंग सौंपी थी।

रात्रि गश्त की पोल खोल रहीं चोरी की घटनाएं
जिले में अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। शायद ही कोई दिन गुजर रहा है, जिस दिन चोरी की वारदात ना सामने आ रही हो। जबकि एसएसपी ने इसे रोकने के लिए नोडल अफसर बनाए। सबकी जिम्मेदारी भी तय कर दी है। रात्रि गश्त को बढ़ाया गया। बावजूद इसके चोरी नहीं रुकी है। हां, इतना जरूर है कि घटनाएं थोड़ी कम हुई हैं।
20 दिन में हुईं प्रमुख घटनाएं
31 दिसंबर2020 : नौतनवां के होजरी कारोबारी प्रशांत जायसवाल को बदमाशों ने गोली मारी।
: बड़हलगंज में दुकान के बाहर फायरिंग की।
3 जनवरी: हरपुर बुदहट इलाके में महिला की हत्या कर फेंका गया शव मिला।
7 जनवरी: गोला के धुरियापार में युवती की हत्या कर बोरे में भरकर फेंका गया शव मिला।
10 जनवरी: सिकरीगंज के बारी गांव में बालेंद्र सिंह की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई।
: कुसम्ही जंगल में अधेड़ का गला रेतकर फेंका गया।
11 जनवरी: गगहा के डेमुसा गांव में ईंट कारोबारी गुड्डू सेठ की गोली मारकर हत्या।
14 जनवरी: बांसगांव इलाके में महिला के साथ छेड़खानी।
18 जनवरी: बांसगांव में महिला की गला दबाकर हत्या।
19 जनवरी: खोराबार में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या।