{"_id":"600526934c560f30631f23f7","slug":"accused-theft-jewellery-and-cash-from-vigilance-constable-house-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यहां विजिलेंस के मुख्य आरक्षी का घर भी नहीं रहा सुरक्षित, नकदी और गहने उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: यहां विजिलेंस के मुख्य आरक्षी का घर भी नहीं रहा सुरक्षित, नकदी और गहने उड़ा ले गए चोर
Mon, 18 Jan 2021 11:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के असुरन चौकी से महज 200 मीटर दूर भेड़ियागढ़ में विजिलेंस के मुख्य आरक्षी के घर शनिवार रात चोरी हो गई। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर 30 लाख रुपये के गहने और 70 हजार नकद चुरा ले गए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। शाहपुर पुलिस ने फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया निवासी काशी राय गोरखपुर विजिलेंस में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात हैं। शाहपुर के असुरन चौराहा स्थित भेड़ियागढ़ में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व मनाने परिवार के लोग गांव गए थे। काशी राय शनिवार को मकान में ताला बंद कर ड्यूटी चले गए थे। वहीं से सरकारी काम से पडरौना चले गए। रात होने के कारण अपने गांव कसया के प्रेमवलिया में रुक गए।
रविवार सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देख काशी राय को सूचना दी। इसके बाद वह घर आए तो देखा कि मेन गेट में लगा ताला टूटा पड़ा है। दो मंजिला मकान के पांच कमरों को चोरों ने खंगाला था। कमरे में कपड़े और सामान बिखरे पड़े थे।

सीसीटीवी कैमरे से पुलिस कर रही छानबीन
काशी राय के मुताबिक, करीब 30 लाख रुपये के गहने और 70 हजार नकद की चोरी हुई है। उन्होंने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगा है। चौकी के पास ही चोरी होने को अफसरों ने भी गंभीरता से लिया है।
पुलिस ने मोहल्ले के कुछ घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी है। शनिवार आधी रात में दो संदिग्ध लोग सामान लेकर जाते दिख रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
पुलिस ने मोहल्ले के कुछ घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी है। शनिवार आधी रात में दो संदिग्ध लोग सामान लेकर जाते दिख रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।