{"_id":"64cfedcdb7bb89d65e0e80e4","slug":"crime-in-women-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-264448-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर क्राइम: थाने में बोली युवती- मेरी इज्जत लूट गई, अब केस वापसी की लगा रही गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर क्राइम: थाने में बोली युवती- मेरी इज्जत लूट गई, अब केस वापसी की लगा रही गुहार
Mon, 07 Aug 2023 11:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:56 AM IST
सार
कुशीनगर के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला वर्तमान में शाहपुर इलाके में रहती है। महिला ने 28 जुलाई को तहरीर देकर मुहल्ले के युवक पर आरोप लगाया कि वह उसके साथ मारपीट कर रहा है। साथ ही, तीन साल से झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है। इस काम में एक महिला व एक अन्य युवक सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में 28 जुलाई को शाहपुर थाने में पहुंची एक महिला ने परिचित पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। थाने में ही बोली-मेरी इज्जत लूट ली गई, लेकिन अब वह केस को खत्म कराने की गुहार लगा रही है। पुलिस की मुसीबत यह कि केस दर्ज है तो कोर्ट में बयान व अन्य प्रक्रिया को पूरा कराना होगा, लेकिन महिला अब थाने पर आने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
वह शपथपत्र भेजकर केस को खत्म करने की गुजारिश कर रही है। इस बाबत महिला ने पांच अगस्त को डीआईजी से मुलाकात की। फिर आईजीआरएस किया और थाने भी गई। महिला का आरोप है कि थाने में शपथपत्र नहीं लिया गया। उसका कहना है कि पति ने सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर केस दर्ज करा दिया है। उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला वर्तमान में शाहपुर इलाके में रहती है। महिला ने 28 जुलाई को तहरीर देकर मुहल्ले के युवक पर आरोप लगाया कि वह उसके साथ मारपीट कर रहा है। साथ ही, तीन साल से झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है। इस काम में एक महिला व एक अन्य युवक सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में हैवानियत मामला: आरोपियों में चार निकले नाबालिग, भेजा गया बाल सुधारगृह
Trending Videos
पुलिस जांच में जुट गई और आरोपी युवक की तलाश करने लगी। इधर, पांच अगस्त को महिला ने शपथपत्र बनवाकर डीआईजी से मिलकर बताया की उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। लिहाजा केस दर्ज न किया जाए। महिला ने आईजीआरस भी किया।
महिला का आरोप है कि शपथपत्र देने के बाद भी स्थानीय पुलिस सुन नहीं रही है। उसने बताया कि रविवार को एक दरोगा ने फोन कर बताया कि केस हो गया है। आकर बयान दर्ज कराओ और मेडिकल जांच कराओ, लेकि, वह थाने नहीं गई। वह रविवार को महिला पुलिस ऑफिस एसएसपी से मिलने आई थी, लेकिन छुट्टी के नाते मुलाकात नहीं हो सकी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन पर फिर फेंका पत्थर, कोच सी 2 का शीशा चटका; केस दर्ज
महिला का कहना है कि उसके साथ यह घटना नहीं हुई है। पति से कहासुनी हुई तो उन्होंने पुलिस बुला लिया। बाद में थाने पर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा कर तहरीर दे दी, जिसमें दुष्कर्म करने, मारपीट व जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया गया है।