फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stones pelted again on Gorakhpur-Lucknow Vande Bharat train

Vande Bharat Train: गोरखपुर-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन पर फिर फेंका पत्थर, कोच सी 2 का शीशा चटका; केस दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Aug 2023 11:40 AM IST
सार

एक महीने पहले शुरू हुई गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत पर पथराव की यह चौथी घटना है। इससे पहले 11 जुलाई को भी अयोध्या से आगे सोहावल और देवरा कोट के बीच वंदे भारत पर कुछ लोगों ने पत्थर चला दिया था। 17 जुलाई को डोमिनगढ़ स्टेशन के पास भी वंदे भारत ट्रेन का शीशा चटक गया था।

विज्ञापन
Stones pelted again on Gorakhpur-Lucknow Vande Bharat train
गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर रविवार को फिर पत्थर फेंका गया। इससे उसका शीशा चटक गया। सुबह 10 बजे लखनऊ-बाराबंकी ट्रैक पर सफेदाबाद के पास अराजकतत्वों की इस करतूत में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक महीने पहले शुरू हुई गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत पर पथराव की यह चौथी घटना है। इससे पहले 11 जुलाई को भी अयोध्या से आगे सोहावल और देवरा कोट के बीच वंदे भारत पर कुछ लोगों ने पत्थर चला दिया था। 17 जुलाई को डोमिनगढ़ स्टेशन के पास भी वंदे भारत ट्रेन का शीशा चटक गया था।
विज्ञापन


तीन अगस्त को न्यू वाशिंग पिट से प्लेटफार्म नंबर दो पर आ रही वंदे भारत ट्रेन पर स्टेशन के पश्चिमी यार्ड स्थित ओवरब्रिज के पास पत्थर चलने से शीशा चटक गया था। मामले में एक कुली पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में हैवानियत मामला: आरोपियों में चार निकले नाबालिग, भेजा गया बाल सुधारगृह

रविवार को बाराबंकी में पत्थर फेंकने से कोच नंबर सी 2 का शीशा चटक गया। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर एस्कोर्ट टीम ने कंट्रोल रूम को शीशा चटकने की सूचना दी। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed