{"_id":"64d086d4badc0003fb06e427","slug":"siddharthnagar-case-four-of-accused-turned-out-to-be-minors-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में हैवानियत मामला: आरोपियों में चार निकले नाबालिग, भेजा गया बाल सुधारगृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में हैवानियत मामला: आरोपियों में चार निकले नाबालिग, भेजा गया बाल सुधारगृह
Mon, 07 Aug 2023 11:33 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:33 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं। उनके साथ अनैतिक घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, कुकर्म, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसिक रूप से कमजोर दो नाबालिगों से हैवानियत के आरोपियों में चार नाबालिग हैं। पथरा पुलिस ने रविवार को उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी के अलावा एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने देर शाम दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं। उनके साथ अनैतिक घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, कुकर्म, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: चोरी के आरोप में दरिंदगी की हदें पार, पिलाया पेशाब; नाजुक अंग में डाली मिर्ची
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही थी। छह आरोपियों को पकड़ा गया। सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जांच में चार नाबालिग पाए गए इसलिए उन्हें बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया है। जबकि दो आरोपियों शेरअली निवासी पिपरा रामलाल थाना पथरा बाजार और उजैर निवासी तेलियानाडीह थाना डुमरियागंज को जेल भेज दिया गया है।
मुख्य आरोपी सउद और उसके सहयोगी शप्पू को भी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।