{"_id":"600509d4cab59209604a4ce3","slug":"corona-vaccination-not-bad-effect-on-1872-people-in-gorakhpur-mandal-all-healthy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले सभी लोग स्वस्थ, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 1872 लोगों ने लगवाया था टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले सभी लोग स्वस्थ, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 1872 लोगों ने लगवाया था टीका
Mon, 18 Jan 2021 09:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:40 AM IST
सार
- केवल चार लोगों ने किया एना फ्लेक्सिस किट का प्रयोग
- सिद्धार्थनगर में दो, देवरिया और संतकबीरगनर में एक-एक लोगों को हुई थी हल्की दिक्कत, अब सभी स्वस्थ
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में शनिवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले 1872 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और देवरिया में कुल चार स्वास्थ्य कर्मियों ने हल्की दिक्कत के बाद एईएफआई (एना फ्लेक्सिस किट) का प्रयोग किया था, लेकिन अब ये लोग भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
16 जनवरी को हुए कोरोना वैक्सीनेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग की नजर टीका लगवाने वालों की सेहत पर हैं। टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों से फोन पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है। वैक्सीनेशन के बाद सिद्धार्थनगर में दो, संतकबीरनगर और देवरिया में एक-एक स्वास्थ्य कर्मी ने हल्की दिक्कत महसूस की और एईएफआई किट का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
वहीं, अन्य जिलों में किट खोला तक नहीं गया। एडी हेल्थ जर्नादन मणि त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। किसी स्वास्थ्य कर्मी को कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
कहां कितनों को लगी वैक्सीन
जिला वैक्सीनेशन
गोरखपुर 310
देवरिया 286
कुशीनगर 198
महराजगंज 142
बस्ती 342
सिद्धार्थनगर 396
संतकबीरनगर 198
गोरखपुर 310
देवरिया 286
कुशीनगर 198
महराजगंज 142
बस्ती 342
सिद्धार्थनगर 396
संतकबीरनगर 198