फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will give gift of 1737 crore to people of Gorakhpur before UP assembly elections

Up Election 2022: चुनाव से पहले गोरखपुर को 1737 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी, डीएम बना रहे पूरी सूची

Thu, 23 Dec 2021 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Dec 2021 10:46 AM IST
सार

सात जनवरी से पहले एक और शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। लोकार्पण परियोजनाओं में वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के साथ ही मेडिकल कॉलेज रोड भी शामिल है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will give gift of 1737 crore to people of Gorakhpur before UP  assembly elections
सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर वासियों को 1737 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें से कई परियोजनाओं का लोकार्पण तो कुछ का शिलान्यास किया जाना है। डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर सभी परियोजनाओं की सूची बनाई जा रही है। सात जनवरी से पहले एक बड़ा लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सीएम योगी शामिल होंगे।  
विज्ञापन


रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के साथ ही मेडिकल कॉलेज रोड, मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया रोड एवं गोरखपुर-देवरिया मार्ग का लोकार्पण होगा। इन परियोजनाओं में जो काम बचा है डीएम ने उसे 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है। वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से पानी से जुड़े खेलों को बढ़ावा मिलेगा। रामगढ़ताल में क्रूज से लेकर स्पीड बोट तक का संचालन पर्यटन विभाग की ओर से किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज रोड पर बाकी काम जल्द पूरा हो जाएगा। लोकार्पण के लिए तैयार परियोजनाओं में से सर्वाधिक लागत की परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग की हैं। इस विभाग की 947.49 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। नगर निगम की 125 परियोजनाओं को पूरा किया गया है, जिनकी लागत 77.82 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन विभागों की इतनी परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

विभाग  संख्या   लागत
पीडब्ल्यूडी  34  947.49
यूपी सिडको 07 23.93
आवास विकास 03 12.61
यूपीआरएनएनएल 04 32.93
यूपीआरएनएनएल 03 39.25
बाढ़ खंड           06 28.95
बाढ़ खंड दो   02 17.08
ड्रेनेज खंड    03 10.44
सेतु निगम 01 35.26
यूपीआरएनएसएस 07 49.66
सीएंडडीएस 14 11 118.94
सीएंडडीएस 19   01 2.41
सीएंडडीएस 42   02 46
यूपीपीसीएल 09 39.49
जल निगम 01  136.27
लैकफेड 08 17.97
आरईडी     87 77.09
पुलिस आवास निगम   01 9.23
डूडा   30      14.97
नगर निगम   125    77.82
कुल  345 1737.87


नोट : सभी परियोजनाओं की लागत करोड़ रुपये में है।
 
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि जिले में 1737 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 345 परियोजनाओं का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इन सभी परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। इनमें वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, मेडिकल कालेज रोड सहित कई प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। शासन से तिथि तय होते ही कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed