{"_id":"5f1445828ebc3e639241a08f","slug":"case-filed-against-former-up-minister-rajkishore-singh-and-many-of-his-supporters-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक समेत कई पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक समेत कई पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है वजह
Sun, 19 Jul 2020 07:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:16 PM IST
सार
- निषेधाज्ञा का उलंघन कर बसपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने का आरोप
- जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शानू व बृजकिशोर सिंह डिम्पल भी नामजद
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह।(file)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण काल में बसपा पार्टी की सदस्यता लेते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह व उनके सहयोगी पुलिस के निशाने पर आ गए। साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/ पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ शानू आदि पर पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इन सभी ने निषेधाज्ञा को धता बताते हुए बिना प्रशासन की अनुमति के सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन
कोतवाली के उप निरीक्षक इन्द्रभूषण सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के न्याय मार्ग पर 15 जुलाई को दिन में करीब दो बजे पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने अपने कार्यालय पर सहयोगी पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र शरवार, पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ शानू, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री बृजकिशोर सिंह उर्फ डिम्पल व अन्य समर्थकों के साथ बिना अनुमति की सभा की। सीओ सिटी गिरीश सिंह ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन