फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhabhi love Devar and want to marry him in maharajganj

महराजगंज: देवर पर आया भाभी का दिल, बोली- 'अब मरने तक साथ नहीं छोड़ना है'

Sat, 26 Jun 2021 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Jun 2021 03:26 PM IST
सार

पति के साथ रहने की बात पर तो महिला ने साफ इनकार कर दिया और देवर के साथ जीने मरने की बात पर अड़ गई। अंत में वह देवर के साथ घर चली गई।

विज्ञापन
Bhabhi love Devar and want to marry him in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में भाभी का दिल देवर पर आ गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो पति को छोड़ महिला देवर के साथ रहने की जिद्द पर अड़ गई। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया और पत्नी अपने मायके चली गई।

विज्ञापन


मायके से ही महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास जाकर पति पर मारने पीटने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति को थाने बुलाया। पति ने थाने पहुंच अपनी पीड़ा सुनाई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का छोटे भाई के साथ चक्कर चल रहा है। वह उसी से बात करती है। पुलिस ने पत्नी और देवर को थाने बुलाया। थाने में महिला देवर के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही।
विज्ञापन

    
ये है पूरा मामला
महराजगंज क्षेत्र की एक युवती की शादी श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। कुछ दिनों बाद विवाहिता का दिल अपने ही देवर पर आ गया। काफी दिनों से देवर भाभी के बीच चला आ रहा प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी भनक महिला के पति को हुई तो उन्होंने प्यार पर पहरा बैठा दिया। इस बीच पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया और पत्नी अपने मायके चली गई। देवर के प्यार में डूबी भाभी ने सारी मान मर्यादा भूला दी और खुलेआम उसके साथ रहने की जिद्द करने लगी।


परिजनों के समझाने बुझाने पर भी उसपर कोई असर नहीं पड़ा। पति के साथ रहने की बात पर तो महिला ने साफ इनकार कर दिया और देवर के साथ जीने मरने की बात पर अड़ गई। अंत में वह देवर के साथ घर चली गई। इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि दोनों को बुलाकर समझाया गया, लेकिन बात नहीं बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed