{"_id":"5ed8ddb74f06d8246d02f798","slug":"badminton-player-trapped-in-indonesia-during-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में फंसा बैडमिंटन खिलाड़ी, पिता ने लगाई वापस लाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोनेशिया में फंसा बैडमिंटन खिलाड़ी, पिता ने लगाई वापस लाने की गुहार
Thu, 04 Jun 2020 05:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:11 PM IST
सार
- एक माह के प्रशिक्षण पर गए थे शुभम
- 2.63 लाख शुल्क मांग रही प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कराहपीठिया गांव निवासी बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम मिश्र इन दिनों इंडोनेशिया में फंसे हैं। वे 15 मार्च को खुद के खर्च पर एक माह का प्रशिक्षण लेने इंडोनेशिया गए थे। लॉकडाउन की वजह से वहां फंस गए।
विज्ञापन
अब प्रशिक्षण संस्थान उनसे दो माह का प्रशिक्षण शुल्क 2.63 लाख रुपये मांग रहा है। प्रशिक्षण कंपनी के शुल्क मांगने से परेशान पिता कृष्ण कुमार मिश्र ने शासन व प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शिवम के पिता कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि बेटा शिवम कुमार मिश्र बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। वह अंडर-19 का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। एक माह के प्रशिक्षण के लिए वह 15 मार्च को इंडोनेशिया गया था, जहां प्रशिक्षण के दौरान लॉकडाउन लग जाने के कारण फंस गया। वह किसान हैं।
विज्ञापन
प्रशासन से लगाई गुहार
किसी तरह बेटे के भविष्य को बनाने के लिए रकम का इंतजाम कर इंडोनेशिया भेज दिया। अब प्रशिक्षण देने वाली इंडोनेशिया की कंपनी उससे दो माह का शुल्क मांग रही है, जो प्रतिमाह 1750 डालर है यानी उसे कुल करीब 2.63 लाख रुपये कंपनी को देना है।
पिता का कहना है कि प्रशिक्षण देने वाले कंपनी की फीस की इतनी बड़ी रकम है कि उसे वह अदा नहीं कर सकते। शिवम के पिता ने शासन व प्रशासन से बेटे को वापस लाने की पहल करते हुए आर्थिक सहयोग मांगा है।
पिता का कहना है कि प्रशिक्षण देने वाले कंपनी की फीस की इतनी बड़ी रकम है कि उसे वह अदा नहीं कर सकते। शिवम के पिता ने शासन व प्रशासन से बेटे को वापस लाने की पहल करते हुए आर्थिक सहयोग मांगा है।