फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Astrology New year will be auspicious for people

ज्योतिष: लोगों के लिए मंगलकारी होगा नया साल, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Mon, 01 Jan 2024 12:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Mon, 01 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

नए साल शुरू हो गया है। ऐसे में इस वर्ष का मूलांक आठ होने से शनि का प्रभाव बना रहेगा। यह साल सभी राशियों के लिए भी शुभ होगा। आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल...

विज्ञापन
Astrology New year will be auspicious for people
rashi - फोटो : iStock

विस्तार

नया साल ज्योतिष और अंक शास्त्र लिहाज से लोगों के लिए मंगलकारी सिद्ध होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. जोखन पांडेय शास्त्री, पंडित शरद चंद्र मिश्र, मनीष मोहन व पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार 2024 का मूलांक आठ है। मूलांक आठ का स्वामी शनि ग्रह है। ऐसे में इस वर्ष शनि का प्रभाव बना रहेगा। बताया कि आठ, 17 और 26 तारीख के जन्मे लोगों के लिए यह वर्ष विशेष फलदायी होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नए साल पर सीएम ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की
विज्ञापन

 

मेष: इस राशि के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। मेष राशि में बृहस्पति विराजमान हैं, जो शुभ फलदायक होगा। शनि की चढ़ती साढ़े साती में स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
वृषभ: यह वर्ष इस राशि के लोगों के लिए श्रेयस्कर रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बृहस्पति राशि के द्वादश भाव में है धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन: इस वर्ष में इस राशि के लोगों के भाग्य का द्वार खुलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि से जुड़े कार्य पूरे होंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
कर्क: इस राशि पर शनि की ढैया रहेगी। वाद-विवाद से बचें। बृहस्पति दशम भाव में होने से राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: चिड़ियाघर में न्यू ईयर धमाल में बच्चों की मस्ती, नृत्य-गायन के बीच लगा संगीत का तड़का

सिंह: यह वर्ष सिंह राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या: यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। राशि के छठे भाव में शनि विजय दिलाएगा। शत्रु और रोग दोनों का सामना करके उसे परस्त करेंगे।
तुला: किसी बड़े कार्य के पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में नए मार्ग बनेंगे।
वृश्चिक: शनि की ढैया रहेगी। बातचीत में संयम रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- जनता की समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई, हीलाहवाली अक्षम्य

विज्ञापन

धनु: इस वर्ष धन लाभ के योग बनेंगे। अच्छे समय का उपयोग करें। घर परिवार में मांगलिक कर संपन्न होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मकर: यह वर्ष इस राशि के लोगों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। उदर रोग से दिक्कत हो सकती है।
कुंभ: शनि की साढ़ेसाती रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कानूनी अड़चनों से दूर रहें। धन लाभ के योग बनेंगे। पूजा-पाठ के लिए उत्तम रहेगा।
मीन: नए कार्य के योग बनेंगे। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed