फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM performed Rudrabhishek on New Year 2024

Happy New Year 2024: नए साल पर सीएम ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की

Mon, 01 Jan 2024 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jan 2024 10:35 AM IST
सार

गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने देशवासियों के लोक कल्याण की कामना की।

विज्ञापन
CM performed Rudrabhishek on New Year 2024
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंग्रेजी कैलेंडर का यह नववर्ष मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के लिए बेहद खास होने जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के साथ ही गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों का सपना साकार होगा।
विज्ञापन


ऐसे में सीएम योगी ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत प्रभु श्रीराम के द्वारा भी पूजित देवाधिदेव महादेव के अभिषेक (रुद्राभिषेक) और हवन अनुष्ठान के साथ की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समस्त नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नववर्ष के प्रथम दिन, सोमवार को प्रातःकाल मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में विधिविधान से रुद्राभिषेक किया। विद्वत आचार्य एवं पुरोहितगण ने रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed