{"_id":"6a919acfca8a3885bc031288","slug":"delhi-grapples-with-traffic-jams-and-dug-up-roads-on-raksha-bandhan-devender-yadav-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152447-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर जाम और खुदी सड़कों से बेहाल रही दिल्ली : देवेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर जाम और खुदी सड़कों से बेहाल रही दिल्ली : देवेंद्र यादव
विज्ञापन
नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर दिल्ली में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि त्योहार से पहले सरकार और संबंधित एजेंसियों की तैयारियां केवल कागजों तक सीमित रहीं, जिसका खामियाजा राजधानी की आम जनता को त्योहार पर भुगतना पड़ा। प्रमुख बाजारों, सड़कों और आवागमन वाले मार्गों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
देवेंद्र यादव ने कहा कि रक्षाबंधन के दौरान बाजारों और सार्वजनिक परिवहन पर यात्रियों का दबाव बढ़ना पहले से तय था। इसके बावजूद बसों की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस कारण कई इलाकों में लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह चल रही खुदाई ने समस्या को और गंभीर कर दिया। त्योहार से पहले खुदी सड़कों और बाधित मार्गों को समय पर ठीक नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कागजी तैयारियों का असर सीधे आम लोगों पर पड़ा। ब्यूरो