{"_id":"58b44a5b4f1c1bdf668307ac","slug":"uncle-ran-so-fast-that-reversed-three-years-of-e-rickshaws-went-nephew-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने इतनी तेज चलाया ई-रिक्शा कि पलटते ही तीन साल के भांजे की जान चली गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा ने इतनी तेज चलाया ई-रिक्शा कि पलटते ही तीन साल के भांजे की जान चली गई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी गेट इलाके में रविवार देर शाम तेज रफ्तार ई-रिक्शा के पलटने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय ई-रिक्शा बच्चे का मामा चला रहा था।
विज्ञापन
कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूलत: भिंड मध्य प्रदेश का निवासी सुभाष खजूरी खास पुश्ता में रहता है। रविवार शाम वह अपनी ई-रिक्शा पर तीन साल के अपने भांजे प्यास को लेकर मोरी गेट की ओर जा रहा था। वह प्यास को अपनी गोद में बैठाकर काफी तेज रफ्तार से रिक्शा चला रहा था।
विज्ञापन
इसी तेज रफ्तार से उसने यू टर्न लिया, लेकिन रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। बच्चा नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने ई-रिक्शा को खड़ा किया।
इसके बाद सुभाष जख्मी भांजे को लेकर परमानंद अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके पिता कालू को सौंप दिया है।