{"_id":"570f8c8a4f1c1b13234a6ae0","slug":"two-women-saved-from-gatiman-express-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतिमान की चपेट में आने से बचीं दो महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतिमान की चपेट में आने से बचीं दो महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन से आगरा कैंट जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाएं बाल-बाल बच गईं। महज पांच सेकेंड और देरी होती तो दोनों के परखच्चे उड़ जाते। मामला पलवल स्टेशन के पास बने अलावलपुर ओवरब्रिज के नीेचे का है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से यहां दोनों ओर सुरक्षा दीवार बनाकर ग्रिल तो लगा दी गई है लेकिन शरारती तत्वों ने ग्रिल को तोड़कर उसे आम रास्ता बना दिया है। खास बात यह है कि स्टेशन अधीक्षक से लेकर आरपीएफ तक को इस बात की जानकारी है, लेकिन भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हुआ यूं कि सुबह करीब 8:35 बजे इंटरसिटी प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर खड़ी हुई। इसी बीच अनाउंस होने लगा कि गतिमान गुजरने वाली है। स्टेशन से आगे दिल्ली की ओर बने अलावलपुर ओवरब्रिज के नीचे से दो महिलाएं ट्रैक पार कर रही थीं कि गतिमान तेज रफ्तार से आ पहुंची। ट्रैक पर खड़े बिजलीकर्मी दिगंबर ने शोर मचाकर दोनों महिलाएं को पीछे हटने के लिए कहा।
विज्ञापन