{"_id":"57ed329f4f1c1b792757485a","slug":"through-play-the-message-on-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिये कश्मीर पर दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिये कश्मीर पर दिया संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर पर नाटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आयोजित नाटक मंचन के माध्यम से कलाकारों ने कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, यह संदेश दिया। विजय रामलीला कमेटी द्वारा बुधवार रात्रि को कश्मीर हमारा है नाटक का मंचन एनआइटी एक नंबर मार्केट में हुआ। मंचन के माध्यम से कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
दर्शकों ने नाटक देकर कश्मीर के लिए तालियां बजाकर सम्मान प्रकट किया। विश्वबंधु शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने देश भक्ति से ओत प्रोत नाटक का मंचन किया। युवा कलाकारों ने आतंकवाद पर कडा प्रहार किया।
विज्ञापन
कलाकारों में नंबरदार (टेक चंद नागपाल) देशभक्त के रूप में दर्शाया गया वहीं उनके बेटे अफजल को आतंकवाद के पक्ष में बताया। जतिन भाटिया ने अफजल की बहन रुखसाना का किरदार निभाया।
विज्ञापन
युवा कलाकारों ने नाटक के माध्यम से कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, यह संदेश दिया। इस दौरान कमेटी द्वारा आयोजित की जाने वाली रामलीला के बारे में बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।