फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surya grahan 2020 latest news Amar Ujala Ground Report

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट : जानिए सूर्य ग्रहण के दौरान कैसा रहा शहरों का नजारा

Sun, 21 Jun 2020 03:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Jun 2020 03:43 PM IST
सार

कहां, कितने बजे दिखा सूर्य ग्रहण 
स्थान प्रारंभ होने का समय खत्म होने का समय
दिल्ली 10.20 13.48
चंडीगढ़ 10.22 13.47
शिमला 10.23 13.48
श्रीनगर 10.24 13.40
लखनऊ 10.26 13.58
देहरादून 10.24 13.50

विज्ञापन
surya grahan 2020 latest news Amar Ujala Ground Report
सूर्य ग्रहण पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदी का दुर्लभ और साल के पहले सूर्य ग्रहण ने रविवार को सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। देश के कई हिस्सों में रिंग ऑफ फायर का नजारा दिखाई दिया। इसके बाद ग्रहण का मोक्ष काल शुरू हो गया है। यह ग्रहण सुबह से दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त हुआ। देश के कई शहरों से इसका नजारा अलग अलग दिखाई दिया। किस शहर से कैसा रहा सूर्य ग्रहण का नजारा और क्या रही लोगों की प्रतिक्रिया इस पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट-

विज्ञापन

 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बदलवा के बीच दिखा नजारा
सदी का दुर्लभ और साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हुआ है। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब खत्म होने वाले इस ग्रहण का अद्भुत और अभूतपूर्व नजरा राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला। दिल्ली में सुबह से तो मौसम सामान्य ही था, लेकिन ग्रहण का समय शुरू होते ही धीरे-धीरे आसमान का नजारा बदलने लगा। आगे की तस्वीरों में देखें दिल्ली में कैसा नजर आया सूर्य ग्रहण। और पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी की जनता आज दो खगोलीय घटनाओं के बनी गवाह, तस्वीरों में देखें ऐसा दिखा नजारा
साल के पहले सूर्यग्रहण की शुरूआत गोरखपुर में 10 बजकर 32 मिनट और 54 सेकेंड पर शुरू हुआ। ऐसे में शहरवासी टेलिस्कोप के माध्यम से सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण से रूबरू हुए। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कि कैसे दो खगोलीय घटनाओं के गवाह बने शहरवासी। और पढ़ें...

मेरठ में ऐसा दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा, यहां देखें तस्वीरें
आज तीन घंटे 48 मिनट तक होने वाला सूर्य ग्रहण का अनोखा नजारा विश्व भर में देखने को मिला। वहीं यह अनोखा सूर्य ग्रहण सभी ग्रहों की चाल को प्रभावित करेगा। इस दौरान सूर्य कुछ देर के लिए एक कंगन की तरह दिखाई दिया। इस दौरान दिन के समय ही शाम जैसा अंधेरा होने लगा। ज्योतिषाचार्य इस घटना को विभिन्न नजरियों से देख रहे हैं। आगे देखें किस तरह पल-पल घटती रही सूरज की छाया। देखिए तस्वीरें...

surya grahan 2020 latest news Amar Ujala Ground Report
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ: तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक रहा सूर्यग्रहण, इस दौरान ऐसे दिखे नजारे, तस्वीरें
रविवार को साल के पहले खंड का सूर्यग्रहण करीब तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक चला। इस दौरान लोगों ने घरों में जाप किया। हालांकि, शहर के सभी मंदिर बंद रहे। ग्रहण के बाद मंदिरों की साफ-सफाई की गई और फिर कपाट खोले गए। अलीगंज के ज्योतिषी एसएस नागपाल ने बताया कि ग्रहण मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि के लिए शुभ कारक है जबकि अन्य राशि के जातकों के लिए कष्टदायी हो सकता है। और पढ़ें

आगरा के आसमान में दुर्लभ नजारा देखने को रोमांचित दिखे वाशिंदे
ताजनगरी में सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर में प्रवेश, मूर्ति स्पर्श, भोजन करना, गर्भवती महिला, सोना, यात्रा इत्यादि वर्जित है। लेकिन बालक, रोगी, वृद्ध भोजन दवाई इत्यादि ले सकते हैं। लोगों ने भोजन सामग्री में दूध, दही इत्यादि में तुलसी के पत्ते रखे। ग्रहण के पश्चात घर की सफाई की जाएगी, स्नान आदि करने के बाद लोग यथा संभव दान पुण्य करने के लिए निकले। और पढ़ें...

surya grahan 2020 latest news Amar Ujala Ground Report
उत्तराखंड में सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें
आज देशभर में सुबह 10:24 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। इस ग्रहण को जो एक चीज बेहद दुर्लभ बनाती है, वह यह है कि इसके बाद भारत से इस सदी में सिर्फ तीन सूर्यग्रहण और दिखाई देंगे, वे भी लंबे अंतरालों के बाद। उत्तराखंड में भी सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखा। देखिए तस्वीरें...

हरियाणा-पंजाब में दिखा दुर्लभ सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, यमुनानगर-सिरसा में बना रिंग ऑफ फायर
सदी का दूसरा सबसे दुर्लभ सूर्य ग्रहण का अनोखा नजारा पंजाब-हरियाणा में भी देखने को मिला। इस दौरान आकाश में सूर्य का घेरा रिंग की तरह बनता हुआ दिखाई दिया। हरियाणा के सिरसा और यमुनानगर में रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिला। यहां सूरज एक अंगूठी के आकार में बदल गया। पंजाब के जीरकपुर में भी सूरज का अद्भूत नजारा देखने को मिला। आइए देखते हैं इस दुर्भल खगोलीय घटना की तस्वीरें... 

surya grahan 2020 latest news Amar Ujala Ground Report
सूर्य ग्रहण - फोटो : amar ujala

हिमाचल में ऐसे नजर आया सूर्य ग्रहण, तस्वीरों में देखें अद्भुत खगोलीय घटना का दुर्लभ नजारा
अषाढ़ मास की अमावस्या तिथि पर कंकणाकृति का सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण सुबह से दोपहर तक पूरे हिमाचल में खंडग्रास रूप में देखने को मिला। ग्रहण का अद्भुत और अभूतपूर्व नजारा हिमाचल की राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में  भी देखने को मिला। ज्योतिष में रविवार के दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को चूड़ामणि सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। लोगों ने सावधानी बरतते हुए एक्स रे फिल्म, टेली स्कोप आदि से सूर्य ग्रहण देखा। और पढ़ें...

जम्मू और लद्दाख: चीन-सीमा के नजदीक हनले ऑब्जर्वेटरी से इस समय ऐसा दिख रहा है सूर्यग्रहण
लद्दाख में तनाव के बीच एलएसी से सटे हनले गांव सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना को अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा साफ और करीब से देखे जा रहा है। हनले में जो दृश्य दिख रहा वो मुख्यतः नैनीताल के आकाश का है। एलएसी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंडियन एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी हनले में विशेष टेलीस्कोप से सूर्यग्रहण को रिकॉर्ड जा रहा है। देखिए तस्वीरें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed