Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unique tea is prepared using bamboo and smoke.

Delhi NCR News: बांस और धुएं से तैयार होती है अरुणाचल की खास चाय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
दो से तीन महीने में पूरी होती है स्मोक्ड चाय बनाने की प्रक्रिया, अनाज और स्थानीय फलों से तैयार वाइन भी कर रही लोगों को आकर्षित
विज्ञापन

सनी सिंह
नई दिल्ली।
बांस, धीमी आग और धुएं के सहारे चाय की पत्तियों को दो से तीन महीने तक संरक्षित करने की पारंपरिक विधि सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। अरुणाचल प्रदेश में तैयार होने वाली यह स्मोक्ड चाय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
भारत मंडपम में आयोजित मेले में पूर्वोत्तर के कारोबारी अपने क्षेत्र के पारंपरिक उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। इन उत्पादों की खासियत इनका स्वाद ही नहीं, बल्कि इन्हें तैयार करने का अनूठा तरीका भी है। कहीं स्थानीय अनाज से बनी वाइन लोगों को लुभा रही है तो कहीं जीरो वैली के फलों से तैयार वाइन और आंध्र प्रदेश की अराकू वैली की कॉफी ग्राहकों का ध्यान खींच रही है।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश की पारंपरिक स्मोक्ड चाय बनाने की प्रक्रिया काफी लंबी है। कारोबारी तेशी के मुताबिक, सबसे पहले ताजी चाय की पत्तियों को तोड़कर शेड में रखा जाता है। इसके बाद इन्हें बांस में भरकर धीमी आग की गर्मी और धुएं के जरिए संरक्षित किया जाता है। इस प्रक्रिया में करीब दो से तीन महीने लगते हैं। इसके बाद पत्तियां पेय बनाने के लिए तैयार होती हैं। चाय को उबालकर बनाया जाता है। छोटे बांस के पैक की कीमत 500 से 700 रुपये और बड़े पैक की कीमत आकार के अनुसार एक हजार से दो हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय अनाज से बन रही वाइन
तिराप से आए चांग हाकून स्थानीय अनाज से तैयार वाइन लेकर पहुंचे हैं। इसमें मिलेट, लाल चावल, काले चावल, स्थानीय सफेद चावल, टैपिओका और कसावा का इस्तेमाल किया जाता है। 375 मिलीलीटर की बोतल 300 रुपये और 750 मिलीलीटर की बोतल 600 रुपये में उपलब्ध है। कुछ विशेष किस्मों की कीमत 800 रुपये तक है। कारोबारी के मुताबिक, स्थानीय संसाधनों से तैयार इन उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जीरो वैली के फलों से वाइन
जीरो वैली के कारोबारी कागो तनु के स्टॉल पर भी फलों से तैयार वाइन की कई किस्में उपलब्ध हैं। इनमें कीवी, संतरा, अनानास, आलूबुखारा, आड़ू, नाशपाती, अदरक, जंगली सेब और आम से बनी वाइन शामिल हैं। इनकी कीमत 350 से 700 रुपये के बीच है। स्थानीय फलों को नए उत्पादों में बदलकर बाजार तक पहुंचाने की यह पहल मेले में आने वाले लोगों को पसंद आ रही है।

अराकू कॉफी के अलग-अलग ब्लेंड
पूर्वोत्तर के उत्पादों के बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित अराकू वैली की कॉफी भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। अराकू गांव से आए चक्रवर्ती मुत्तेम और सुरेश एलबी के स्टॉल पर कॉफी के तीन तरह के मिश्रण उपलब्ध हैं। इनमें 60 प्रतिशत कॉफी और 40 प्रतिशत चिकोरी का 200 ग्राम पैक 190 रुपये में, 70 प्रतिशत कॉफी और 30 प्रतिशत चिकोरी का पैक 195 रुपये में तथा 100 प्रतिशत शुद्ध कॉफी का पैक 225 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा कॉफी बीन्स का 500 ग्राम पैक 650 रुपये और एक किलो का पैक 1,250 रुपये में उपलब्ध है। चक्रवर्ती मुत्तेम के मुताबिक, कॉफी की खुशबू और ताजगी इसकी खासियत है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग ब्लेंड और पैकिंग के विकल्प रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed