अषाढ़ मास की अमावस्या तिथि पर कंकणाकृति का सूर्य ग्रहण सुबह से दोपहर तक देश-विदेश समेत पूरे हिमाचल में भी देखने को मिला। ग्रहण का अद्भुत और अभूतपूर्व नजारा हिमाचल की राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में देखा गया। ज्योतिष में रविवार के दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को चूड़ामणि सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। लोगों ने सावधानी बरतते हुए एक्स रे फिल्म, टेलीस्कोप आदि से सूर्य ग्रहण देखा।
हिमाचल में ऐसे नजर आया सूर्य ग्रहण, तस्वीरों में देखें अद्भुत खगोलीय घटना का दुर्लभ नजारा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन