Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP alleges a 441 crore scam

Delhi NCR News: एनसीईआरटी कागज खरीद में आप पार्टी ने 441 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
60.05 रुपये प्रति किलो की जगह 88.20 रुपये की दर से हुई खरीद, सीबीआई और ईडी जांच की मांग
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) पर बच्चों की किताबों की छपाई के लिए कागज खरीद में 441 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि यह ठेका बाजार भाव से करीब 47 प्रतिशत अधिक कीमत पर दिया गया है। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी उपस्थित थे।
संजय सिंह के अनुसार, कागज आपूर्ति का यह ठेका 'शाह पेपर मिल्स लिमिटेड' और 'सिल्वर टोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड' को आवंटित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि असम सरकार ने वर्ष 2024-25 में एक ही आईपी एड्रेस से टेंडर डालने के मामले में इन दोनों कंपनियों को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया था। नियमानुसार सरकारी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने पर रोक होने के बावजूद एनसीईआरटी ने इन्हें तकनीकी रूप से योग्य मानकर ठेका दे दिया।
विज्ञापन

कीमतों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आप सांसद ने कहा कि पिछले वर्ष एनसीईआरटी ने 60.05 रुपये प्रति किलो की दर से कागज खरीदा था, जिसे इस बार बढ़ाकर 88.20 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। इनमें से एक कंपनी ने स्वयं 75 रुपये प्रति किलो की दर से कागज उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पत्र भेजा था, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने 88.20 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद को मंजूरी दी गई। पार्टी ने इस पूरे प्रकरण की जांच ईडी और सीबीआई से कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कंपनियों ने दिया गलत हलफनामा
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि एनसीईआरटी के टेंडर की शर्तों के अनुसार वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में किसी भी राज्य में ब्लैकलिस्टेड कंपनी को इसमें भाग लेने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद दोनों कंपनियों ने ब्लैकलिस्ट नहीं होने का हलफनामा देकर टेंडर हासिल किया। वर्ष 2024 में एनसीईआरटी ने इन कंपनियों के खिलाफ आयोग में शिकायत भी की थी। पार्टी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed