फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अंधेरे और बादलों से ढंक गई दिल्ली, राजधानी में कुछ ऐसा नजर आया सूर्य ग्रहण

Sun, 21 Jun 2020 12:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Jun 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Solar eclipse 2020 seen in delhi NCR pictures of moon covering sun in cloudy sky
दिल्ली में ऐसा नजर आया ग्रहण - फोटो : ani
सुबह 9:16 बजे से शुरू हुआ सदी का दुर्लभ और साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 3:04 बजे खत्म होगा। इस ग्रहण का अद्भुत और अभूतपूर्व नजारा राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला। दिल्ली में सुबह से तो मौसम सामान्य ही था, लेकिन ग्रहण का समय शुरू होते ही धीरे-धीरे आसमान का नजारा बदलने लगा। आगे की तस्वीरों में देखें दिल्ली में कैसा नजर आया सूर्य ग्रहण।

Solar eclipse 2020 seen in delhi NCR pictures of moon covering sun in cloudy sky
दोपहर में छा गया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
दोपहर के 12 बजे के करीब दिल्ली व आसपासे के इलाकों में शाम की तरह अंधेरा छा गया। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य बिल्कुल साफ नजर नहीं आया। इसके बावजूद ग्रहण का यह नजारा देखने लायक रहा।

Solar eclipse 2020 seen in delhi NCR pictures of moon covering sun in cloudy sky
दिल्ली में ऐसा नजर आया ग्रहण - फोटो : ani
कुछ देर के लिए दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में ऐसा मालूम पड़ रहा था मानो संध्या की बेला हो गई हो। काले बादलों से सूरज पूरी तरह ढंक गया था। वहीं चंद्रमा भी सूर्य को कुछ इस तरह ढंक रहा था जिससे सूरज बिल्कुल किसी पतली चमकीली धारी की तरह नजर आने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Solar eclipse 2020 seen in delhi NCR pictures of moon covering sun in cloudy sky
दोपहर में छा गया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कई जगहों से तो ग्रहण की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें सूर्य बादलों के बीच में रखे किसी चमकदार गले के हार के जैसा नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Solar eclipse 2020 seen in delhi NCR pictures of moon covering sun in cloudy sky
दिल्ली में ऐसा नजर आया ग्रहण - फोटो : ani

मालूम हो कि विशेषज्ञों ने पहले ही बताया था कि देश के अन्य कई हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली में भी इस बार का सूर्य ग्रहण देखने लायक होगा। उन्होंने बताया था कि दिल्ली में कुछ मिनटों के लिए चंद्रमा सूर्य को ढंकने की कोशिश करता नजर आएगा। ऐसे में कुछ देर के लिए अंधेरा छाने की संभावना भी जताई गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed