{"_id":"625d641d5ea56b2039798186","slug":"sp-leader-rubina-khanum-has-given-a-controversial-statement-regarding-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेत्री रुबीना का विवादित बयान: मुस्लिम समुदाय को न छेड़ें, ऐसा होने पर मुस्लिम महिलाएं मंदिरों के आगे पढ़ेंगी कुरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेत्री रुबीना का विवादित बयान: मुस्लिम समुदाय को न छेड़ें, ऐसा होने पर मुस्लिम महिलाएं मंदिरों के आगे पढ़ेंगी कुरान
Mon, 18 Apr 2022 06:46 PM IST
आकाश दुबे
एएनआई
एएनआई
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 18 Apr 2022 06:46 PM IST
सार
अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की नेत्री रूबीना खानम ने कहा है कि 'मैं यह बताना चाहूंगी कि मुस्लिम समुदाय को छेड़ने की कोशिश न की जाए, अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मोर्चा संभालेंगी और तुम्हारे मंदिरों के आगे बैठकर अपने कुरान का पाठ करेंगी।'
विज्ञापन
रुबीना खानम
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र से शुरू हुए लाउडस्पीकर विवाद और अब दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान हिंसा की घटना के बीच सपा नेत्री ने विवादित टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की नेत्री रूबीना खानम ने कहा है कि 'मैं यह बताना चाहूंगी कि मुस्लिम समुदाय को छेड़ने की कोशिश न की जाए, अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मोर्चा संभालेंगी और तुम्हारे मंदिरों के आगे बैठकर अपने कुरान का पाठ करेंगी।'
विज्ञापन
सपा नेत्री रुबीना खानम ने इससे पहले भी कर्नाटक के हिजाब प्रकरण में विवादित बयान दिया था। उन्होेंने कहा था कि हिजाब पर हाथ डालने वालों का हाथ काट देंगे। यदि बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डालेंगे तो हम झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उनके हाथ काट डालेंगे।
विज्ञापन