{"_id":"56f935e44f1c1b526df002e4","slug":"situation-tried-to-distrurb-in-atali-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटाली में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटाली में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी अटाली में सांप्रदायिक दंगे की आग शांत नहीं हुई कि रविवार रात एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। रात को कुछ नकाबपोश असामाजिक तत्वों ने सेक्टर-62 में रह रहे बहुसंख्यक परिवार के दो लोगों पर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सोमवार को गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अटाली गांव निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने बच्चों सहित सेक्टर-62 मकान में रहता है। इस मकान में उसका साला सुनील भी रह रहा है। रोहित का कहना है कि रविवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी घर के सामने दो बाइक आकर रुकी। इन पर बैठे चार लोग मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे।
विज्ञापन
इनमें से एक युवक ने रोहित की ओर इशारा करते हुए कहा कि यही है। इस पर रोहित खतरे की आशंका को भांपते हुए गली में मुड़ गया। आरोप है कि इसी दौरान चार-पांच बाइकों पर और भी युवक आ गए। इन युवकों ने भी मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
उन्हें देखकर रोहित भागने लगा। हमलावरों ने रोहित का गली में पीछा करते हुए उस पर पथराव कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके घर में जा घुसे और वहां मौजूद सुनील की पिटाई कर दी।
इसी बीच रोहित ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करते हुए शोर मचा दिया। तभी आसपास के लोग आ गए। उन्हें देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। घायल रोहित व सुनील को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
एसएचओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील बन गया है। क्योंकि गांव में हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद सेक्टर 62 में समुदाय विशेष के कुछ परिवार रह रहे थे।
तनाव की आशंका को देखते हुए अटाली गांव में पुलिस अधिकारियों ने दौरा किया और हालत का जायजा लिया। हालांकि, सरपंच प्रह्लाद सिंह का कहना है कि गांव में पूरी तरह शांति है। लोग अपने फसल काटने में लगे हुए हैं।