{"_id":"60fe518b3a7770669e705fec","slug":"sawan-2021-sawan-ka-somwar-see-pics-of-temples-all-around-india-know-how-devotees-are-praying","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, देखिए आपके शहर के मंदिर में कैसा है उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, देखिए आपके शहर के मंदिर में कैसा है उत्साह
Mon, 26 Jul 2021 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:11 PM IST
सार
भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन महीना रविवार से ही प्रारंभ हो चुका है। आज सावन का पहला सोमवार है जिसे लेकर देशभर में शिवभक्तों में भारी उत्साह है। सुबह से ही शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर समेत पूरे देश के शिवालयों में सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है। कई जगहों पर मंदिरों में कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं हो रहा है। भक्तों का उत्साह इसी बात से देखा जा सकता है कि कई मंदिरों के बाहर तो दूर-दूर तक लंबी कतारें लगी हैं। किस शहर में मंदिर में क्या हाल है यह जानने के लिए पढ़ें हमारी ये खबर...
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव उद्गोषों से गूंज उठा। जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को शाम से ही बाबा के दर्शन करने के लिए कतारें लगना शुरू हो गई थीं। सभी शिवभक्त मंगला आरती की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे उनके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट खुलें और जिलाभिषेक कर दर्शन करें। मंगला आरती होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग। कोरोना महामारी को ध्यान रखते हुए मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। भक्त न तो काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पा रहे हैं और न ही स्पर्श दर्शन करने की इजाजत है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर देखें तस्वीरें...
गोरखपुर
आज शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। गोरखपुर शहर में महादेव झरखंडी, कूड़ाघाट, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर राजघाट, मानसरोवर शिव मंदिर अंधियारीबाग, तिवारीपुर स्थित शिवाला सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है। भक्तों को कोविड गाइडलाइन के तहत दर्शन पूजन कराया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार श्रावण में एक महीने तक शिवालयों में स्थापित, शिवलिंग या धातु से निर्मित लिंग का गंगाजल व दुग्ध से रूद्रभिषेक करें। यह शिव को अत्यंत प्रिय है। वहीं उत्तरवाहिनी गंगाजल, पंचामृत का अभिषेक भी महाफलदायी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
चंडीगढ़
सावन माह के पहले सोमवार को चंडीगढ़ में मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने कोरेाना नियमों का पालन कर शहर के सेक्टरों, गांव और कॉलोनियों में स्थित मंदिरों के शिवालयों में जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे लगे। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री विक्रेताओं की भी बिक्री हुई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आगरा
आगरा में सावन के पहले पर आगरा के शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ी। शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हर कोई सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहता था। ताजनगरी में जिला प्रशासन ने मेले और मंदिरों की परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं मंदिर में एक बार में अधिकतम 50 श्रद्धालुओं के दर्शन की अनुमति प्रदान की है। कुछ शिव मंदिर ऑनलाइन दर्शन के लिए खुले लेकिन कुछ मंदिरों में भारी भीड़ पहुंची। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
लखनऊ
सावन के पहले सोमवार पर शिवालय बम बम भोले और हर हर महादेव के उद्घोषों से गूंज उठे। इस अवसर पर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। लखनऊ की मनकामेश्वर सिद्घपीठ में चंदन, भांग, बेसन और फूलों से अनोखी शिव आकृति बनाकर पूजन किया गया। पहले सोमवार पर सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने फूल, भेलपत्र और जलाभिषेक कर महादेव का पूजन किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
मेरठ
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर शिव का अभिनंदन किया। वहीं मेरठ समेत सभी जिलों में मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेरठ में औघड़नाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। वहीं शहर के अन्य मंदिरों के बाहर भी शिवभक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा व जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी है, सुबह से ही शिवालयों में पहुंच श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की जा रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
कानपुर
सावन के पहले दिन शिवालय बम-बम भोले से गूंज उठे। परमट, वनखंडेश्वर, खेरेश्वर, जागेश्वर, पातालेश्वर समेत सभी शिवालयों में भोर से ही भक्त पहुंचने लगे थे। हालांकि सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे भक्तों को खिड़की से ही दर्शन कर लौटना पड़ा। वहीं सभी मंदिरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। मंदिर के अंदर भक्तों को ज्यादा देर तक ठहरने नहीं दिया गया। भीड़ न जुटे, इसलिए बैरिकेडिंग की मदद से लाइन लगाकर दर्शन करवाए गए। सावन के पहले दिन गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान न ही लोगों ने मास्क पहन रखा थ और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...