{"_id":"60fe46ba7c95e96c6a2a6589","slug":"devotees-gathered-in-temples-on-first-monday-of-sawan-month-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय भोलेनाथ: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सुबह पांच बजे से ही लगी भक्तों की लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय भोलेनाथ: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सुबह पांच बजे से ही लगी भक्तों की लाइनें
Mon, 26 Jul 2021 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:53 AM IST
सार
बड़ी संख्या में भक्तों में भगवान भोलेनाथ का शृंगार दर्शन किया। भक्तों ने इस दौरान खूब सेल्फी ली। भक्तों को प्रसाद बांटा गया। प्रसाद के लिए लोग लाइन में लगे।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 7 के त्रिवेणी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन माह के पहले सोमवार को चंडीगढ़ में मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने कोरेाना नियमों का पालन कर शहर के सेक्टरों, गांव और कॉलोनियों में स्थित मंदिरों के शिवालयों में जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे लगे। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री विक्रेताओं की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
सेक्टर- 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 21 के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर- 8 के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर- 30 के शिव शक्ति मंदिर, श्रीमहाकाली मंदिर, सेक्टर- 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर- 24 के प्राचीन शिवि मंदिर के अलावा सभी मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। सुबह से लेकर दोपहर तक भगवान का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक हुआ। सेक्टर- 8 के प्राचीन शिव मदिर के प्रधान एचएस लक्की ने बताया कि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त नर्मदेश्वर भगवान का जलाभिषेक किया। हर हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठा।
विज्ञापन
सेक्टर- 30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि सुबह 5.00 बजे से ही भक्त जलाभिषेक करने के लिए आना शुरू हो गए। सेक्टर-24 स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रबंधक गोविंद हरि ने बताया कि हर रोज भगवान शिव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के अलावा शाम को भव्य शृंगार होगा।
विज्ञापन
सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के उपप्रधान संजय पुरी ने बताया कि सावन महीने में हर रोज बाबा का अभिषेक होगा। सोमवार को खीर और मालपुए का लंगर चला। सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार शर्मा निक्कू ने बताया कि सेक्टर- 45 के गोशाला और मोहाली गोशाला स्थित शिवालय में भी भगवान का जलाभिषेक हुआ। सेक्टर- 30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित शिवालय में पारदेश्वर भगवान की पूजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे।