{"_id":"6b06e1193c67b6dbbb08734c","slug":"mcd-teachers-will-visit-homes-for-admissions-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164729-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दाखिले को घर आएंगे एमसीडी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दाखिले को घर आएंगे एमसीडी शिक्षक
विज्ञापन
गेट पर लगे क्यूआर कोड से होगा पंजीकरण, स्कूल चलो अभियान के तहत एमसीडी ने शुरू की नई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के स्कूलों में बच्चों का दाखिला बढ़ाने के लिए अब निगम शिक्षक खुद अभिभावकों के घर पहुंचेंगे। अभिभावकों को बच्चे के प्रवेश के लिए स्कूलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे स्कूल के गेट पर लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य एक शिक्षक को अभिभावक के घर भेजेंगे। शिक्षक उन्हें दाखिले की प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करेगा।
शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा के अनुसार, शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान के तहत यह नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में निदेशक (शिक्षा) की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। इसके तहत सभी स्कूलों के प्रवेश द्वार और परिसर में क्यूआर कोड प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है, ताकि स्कूल में आने वाले अभिभावक ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी इसे स्कैन कर बच्चों के प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकें।
क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद अभिभावकों को ऑनलाइन फॉर्म में बच्चे से संबंधित जरूरी जानकारियां भरनी होंगी। मुख्यालय में प्राप्त होने वाले पंजीकरण संबंधित जोन के उप शिक्षा निदेशक (डीडीई), सहायक शिक्षा अधिकारी (एईओ) और जोनल आईटी शिक्षक को भेजे जाएंगे। इसके बाद संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य पंजीकरण के आधार पर शिक्षक की जिम्मेदारी तय करेंगे। शिक्षक अभिभावक के घर जाकर उन्हें जरूरी जानकारी देगा और बच्चे के दाखिले में सहायता करेगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को क्यूआर कोड की उपलब्धता और उसका प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पंजीकरण से लेकर दाखिले तक की प्रक्रिया में जोनल अधिकारियों, आईटी शिक्षकों और स्कूलों के बीच समन्वय बनाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
विनोद डबास