फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का पहला सोमवार: आगरा के शिवालयों में दिखा आस्था का सैलाब, टूटी कोरोना गाइड लाइन, तस्वीरें

Mon, 26 Jul 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Jul 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Huge Croud At Agra Shiv Mandir During Puja Of First Sawan Ka Somwar
मन:कामेश्वर मंदिर में पहुंचे शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सावन के पहले पर आगरा के शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ी। शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हर कोई सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहता था। ताजनगरी में जिला प्रशासन ने मेले और मंदिरों की परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं मंदिर में एक बार में अधिकतम 50 श्रद्धालुओं के दर्शन की अनुमति प्रदान की है। कुछ शिव मंदिर ऑनलाइन दर्शन के लिए खुले लेकिन कुछ मंदिरों में भारी भीड़ पहुंची। आगरा के मन:कामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए तड़के से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं ऐतिहासिक राजेश्वर मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए दूर दराज से भक्त पहुंचे। यहां कई मीटर लंबी लाइन लग गई। भगवान शिव को जल और दूध से अभिषेक कराने के लिए भक्तों ने काफी देर तक इंतजार किया।


Huge Croud At Agra Shiv Mandir During Puja Of First Sawan Ka Somwar
राजेश्वर मंदिर पर पहुंचे शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
दिए थे निर्देश
आगरा में सावन में शिव मंदिरों पर मेले और सामूहिक गतिविधियां नहीं होंगी। दूसरे सोमवार को होने वाली चारों शिव मंदिरों की परिक्रमा भी प्रतिबंधित रहेगी। सोमवार को शिवालयों में एक बार में अधिकतम 50 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ये निर्देश जिला प्रशासन ने जारी किए थे। एडीएम सिटी का कहना है कि धर्मस्थलों पर कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं होने पर प्रबंधन जिम्मेदार होगा। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि हमारी तरफ से किसी को पट बंद रखने को नहीं कहा गया। अगर कोई कोविड सुरक्षा की दृष्टिगत पट बंद रखना चाहता है तो वह स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि शिव मंदिरों के आसपास मेलों व सामूहिक गतिविधियों का आयोजन नहीं होगा। 
 
Huge Croud At Agra Shiv Mandir During Puja Of First Sawan Ka Somwar
मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन का कहना था कि भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस तैनात रहेगी। कोविड व्यवहार का पालन करते हुए उचित दूरी व मास्क के साथ एक बार में 50 श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति दी गई है। इससे अधिक संख्या होने पर धर्मस्थल प्रबंधन जिम्मेदार होगा। उनके विरुद्ध महामारी एक्ट में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लेकिन मंदिरों में गाइड लाइन का पालन होते नहीं देखा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Huge Croud At Agra Shiv Mandir During Puja Of First Sawan Ka Somwar
मन:कामेश्वर मंदिर में आए शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन कर सकेंगे दर्शन 
शहर के तमाम शिव मंदिरों में बाबा के भक्तों को ऑनलाइन दर्शन कराने की व्यवस्था मंदिरों ने की है। कैलाश मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर आदि में आने वाले भक्त घर में बैठकर भी सोशल मीडिया पर भोला भंडारी के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि अधिकांश मंदिरों में भक्त पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
Huge Croud At Agra Shiv Mandir During Puja Of First Sawan Ka Somwar
मंदिर में दर्शन के लिए आए शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
शिवालयों में आए शिवभक्तों ने बाबा की पूजा के लिए दीपक जलाएं और जलाभिषेक किया। मन:कामेश्वर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे और पूजा-अर्चना की। पहले सोमवार को शिव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पूजा की।

सावन का पहला सोमवार: आगरा के शिव मंदिरों पर मेला और परिक्रमा प्रतिबंधित, दर्शन की अनुमति
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed