फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का पहला सोमवार: चंदन, भांग, बेसन और फूलों से हुआ महादेव का भव्य श्रृंगार, दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्घालु, तस्वीरें

Mon, 26 Jul 2021 12:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Jul 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Pics of first Monday of Sawan.
- फोटो : amar ujala
सावन के पहले सोमवार पर शिवालय बम बम भोले और हर हर महादेव के उद्घोषों से गूंज उठे। इस अवसर पर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। लखनऊ की मनकामेश्वर सिद्घपीठ में चंदन, भांग, बेसन और फूलों से अनोखी शिव आकृति बनाकर पूजन किया गया।


पहले सोमवार पर सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने फूल, भेलपत्र और जलाभिषेक कर महादेव का पूजन किया। बताया जाता है कि श्रावण मास भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस महीने भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन करने से इच्छित वर की प्राप्ति होती है।

शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। लखनऊ में मनकामेश्वर सिद्घपीठ, कोनेश्वर, बुद्घेश्वर, द्वादश ज्योर्तिलिंग, बड़ा शिवाला और छोटा शिवाला में बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुंचे। इसके अलावा, शहर के सभी मंदिरों में भीड़ रही।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, श्रावण मास में शिवलिंग या धातु से निर्मित लिंग का गंगाजल व दुग्ध से रुद्राभिषेक करना चाहिए। यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। आगे देखें तस्वीरें
Pics of first Monday of Sawan.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर की काफी मान्यता है। यहां सुबह की जाने वाली आरती बहुत प्रसिद्घ है। इसके लिए महादेव का खास तरह से श्रृंगार किया जाता है। यह आरती मंदिर की महंत देव्यागिरी ने शुरू की थी। आरती के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग जाती है। (मनकामेश्वर मंदिर में महादेव की आरती करतीं महंत देव्यागिरी।)

Pics of first Monday of Sawan.
- फोटो : amar ujala

इसी तरह अयोध्या के मंदिरों में भी सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों की कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of first Monday of Sawan.
- फोटो : amar ujala

बलरामपुर में शिव मंदिर में पूजन करते श्रद्घालु।

विज्ञापन
Pics of first Monday of Sawan.
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव में पाबंदियों के बाद भी शिव भक्तों की भारी भीड़ लगी। यहां पर रविवार शाम से ही श्रद्घालु इकट्ठा होना शुरू हो गए। जिसके कारण प्रशासन को रात्रि में 1:00 बजे ही मंदिर खुलवा कर दर्शन पूजन शुरू करवाना पड़ा। इस दौरान भारी भीड़ के चलते कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन भी ठीक से नहीं हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed