फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaheen Bagh Live: वार्ताकारों की कोशिश विफल, रास्ता बंद रखने पर अड़े प्रदर्शनकारी

Thu, 20 Feb 2020 05:39 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 20 Feb 2020 05:39 PM IST
खास बातें

नागरिकता कानून के खिलाफ 15 दिसंबर से शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन का हल निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित मध्यस्थता पैनल आज फिर से प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद भी वार्ताकार प्रदर्शनकारियों को मानने में विफल रहे। प्रदर्शनकारियों ने संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन की मौजूदगी में एलान किया कि वह रास्ता खाली नहीं करेंगे। यहां पढ़ें हर अपडेट-

विज्ञापन
Shaheen Bagh Protest News Sanjay Hegde Sadhna Ramchandran second day at Shaheen Bagh live updates
बंद सड़क का मुआयना करने निकले वार्ताकार - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:38 PM, 20-Feb-2020

बंद पड़े रास्ते को देखने निकले वार्ताकार

वार्ताकार अब प्रदर्शनकारियों के साथ कालिंदी कुंज तक बंद पड़ी सड़क को देखने के लिए निकले। उनके साथ कुछ प्रदर्शनकारी महिलाएं भी बंद सड़क देखने जा रही हैं।
05:30 PM, 20-Feb-2020

प्रदर्शनकारियों का एलान- रास्ता खाली नहीं करेंगे

प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकारों के सामने एलान किया कि वह रास्ता खाली नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस दिन केंद्र सरकार नागरिकता कानून हटाने का एलान कर देगी, हम उस दिन रास्ता खाली कर देंगे।
विज्ञापन
05:26 PM, 20-Feb-2020

यहां आने का कोई मतलब नहीं: रामचंद्रन

बातचीत के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने वार्ताकारों से कहा कि जिस देश में जज मार दीजिये वहां कैसे किसी कोर्ट पर भरोसा करें। इसपर साधना रामचंद्रन ने जवाब दिया कि जब बातचीत नहीं हो पा रही है तो यहां आने का कोई मतलब नहीं। दिल्ली पुलिस ने आप पर कोई अत्याचार नहीं किया, इसलिए उनका आदर कर रास्ता खाली कर दें।
05:12 PM, 20-Feb-2020

प्रदर्शन के साथ सड़क भी चले: हेगड़े

हेगड़े ने कहा कि कल को कोई नोएडा के डीएनडी पर बैठ जाए फिर तो देश ही नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के साथ सड़क भी चले।
 
05:10 PM, 20-Feb-2020

एक हाथ से ताली नहीं बजती: संजय हेगड़े

संजय हेगड़े ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप अपनी जिद छोड़िये, सुप्रीम कोर्ट सड़क बंद के मामले पर सुनवाई कर रहा है। आप सीएए-एनआरसी पर अड़े हुए हैं। किसी को दुख पहुंचा कर अपने अधिकार नहीं मांगने चाहिए। ताली दोनों हाथों से बजती है एक हाथ से नहीं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अगर हठ गया तो आपके साथ कोई नहीं रहेगा।
05:05 PM, 20-Feb-2020

कल किसी दूसरी जगह बातचीत पर विचार

इनसब के बाद साधना रामचंद्रन ने कहा कि शाहीन बाग में बातचीत के लिए शांति का माहौल नहीं है, इसलिए कल कहीं दूसरी जगह बातचीत पर विचार किया जाएगा। वार्ताकारों ने बातचीत के लिए प्रदर्शनकारियों की ओर से 20 लोगों की लिस्ट मांगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:02 PM, 20-Feb-2020

सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना पर भड़कीं साधना रामचंद्रन

इस दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी ने गुस्से में सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना की, जिसपर साधना रामचंद्रन भड़क उठीं। महिला ने कहा कि आप गलत याचिका पर बातचीत करने आई हैं। इसपर साधना रामचंद्रन ने गुस्से में कहा कि आपको भारत का नागरिक कहलाने का कोई हक नहीं है। इतना कहकर उन्होंने उस महिला को पंडाल से भगा दिया। 
04:55 PM, 20-Feb-2020

वार्ताकारों के सामने रो पड़ा एक प्रदर्शनकारी 

बातचीत के दौरान वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन के सामने अचानक एक प्रदर्शनकारी का दर्द छलक पड़ा। उसने फूट-फूट कर रोते हुए वार्ताकारों के सामने अपने बच्चों की भविष्य को लेकर चिंता जताई।
04:18 PM, 20-Feb-2020

मीडिया को फिर बाहर किया

वार्ताकारों ने मीडिया को बाहर निकलने की अपील की और कहा कि बात बिना मीडिया के होगी। वहीं प्रदर्शनकारी कहने लगे कि वह मीडिया के सामने बात होगी। तब साधना रामचंद्रन ने कहा कि मीडिया रहेगा तो बात नहीं हो सकेगी। इसके बाद मीडिया बाहर चला गया।
04:15 PM, 20-Feb-2020

साधना रामचंद्रन ने किया संबोधित

साधना रामचंद्रन ने दोबारा उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि कल जिनसे बात नहीं हो पाई थी उनसे कैसे बात करनी है वो हमारा फैसला है, बाकी सारे फैसले आपके हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed