Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Studying the Constitution is essential for every student: Neeraj Shekhar

संविधान का अध्ययन हर विद्यार्थी के लिए जरूरी : नीरज शेखर

Sat, 28 Nov 2026 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Studying the Constitution is essential for every student: Neeraj Shekhar
जेएनसीयू में आयोजित एक विशेष संवाद सत्र के दौरान राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को पौधा देकर स्वागत क
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में अटल प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद नीरज शेखर ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान का अनिवार्य रूप से अध्ययन करना चाहिए। इससे वह अपने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक हो सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद नीरज शेखर, कुलसचिव एसएल पाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद संवाद सत्र में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नीरज शेखर ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। पूर्व सांसद ने कहा कि विद्यार्थियों को संविधान के विभिन्न अंगों, अनुच्छेदों और उसमें निहित प्रावधानों का विस्तार से अध्ययन करना चाहिए। संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. प्रवीण नाथ यादव ने किया। स्वागत डॉ. पुष्पा मिश्रा, संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुराधा राय ने किया।
विज्ञापन

केंद्रीय पुस्तकालय का भी किया भ्रमण
संवाद सत्र के बाद पूर्व सांसद नीरज शेखर ने महर्षि भृगु केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण किया। यहां उन्होंने पुस्तकालय प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह से उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन सामग्री और पुस्तकालय की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed