Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man dies in accident while out distributing his wedding invitation cards

Ballia News: अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गए युवक की हादसे में मौत

Sat, 28 Nov 2026 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Young man dies in accident while out distributing his wedding invitation cards
सड़क हादसे में मृतक कोट मंझरिया गांव निवासी दीपक मिश्रा। फाइल फोटो, परिजन
नरहीं। अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहे एक युवक की शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। नरहीं थाना क्षेत्र के करंजा बाबातर गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (एनएच-31) पर गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के कोट मंझरिया गांव निवासी उमेश मिश्र की छह संतानों में दीपक मिश्रा उर्फ गोलू (26) इकलौता बेटा था, दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता ने बताया कि दीपक शुक्रवार को अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने भरौली की ओर गया था। शाम को बाइक से घर लौटते समय जब वह एनएच-31 पर करंजा बाबातर गांव के सामने पहुंचे, तभी भरौली की दिशा में जा रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दीपक को तत्काल सीएचसी नरहीं ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नरहीं थाना प्रभारी धर्मदेव चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


भाई की शादी में आईं बहनों को मिली भाई की अर्थी
नरहीं। छह बहनों के इकलौते भाई दीपक मिश्रा गोलू की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बहनें मन्टू, सिंकू, शशिकला, आशा, पन्नू और डाली सभी की शादी हो चुकी है। भाई की शादी में शामिल होने के लिए पांच बहनें घर पहुंच चुकी थीं, जबकि एक रास्ते में थी। उन्हें क्या पता था कि जिस भाई के सिर पर सेहरा सजते देखने आ रही हैं, उसकी अर्थी उठानी पड़ेगी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो भाई का शव देख बहनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। कोट अंजोरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। पिता ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर को तिलकोत्सव और तीन को थी शादी
नरहीं। छह बहनों का इकलौता भाई दीपक मिश्रा गोलू घर में शादी की खुशियों के बीच जिंदगी के नए सफर की तैयारी कर रहा था। एक दिसंबर को तिलकोत्सव और तीन दिसंबर को उसकी शादी बिहार के बक्सर जिले के सेमरी गांव में होनी थी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण कार्ड बांटने की जिम्मेदारी भी दीपक खुद निभा रहा था। लेकिन किसे पता था कि जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजने वाला है, उसकी अर्थी उठेगी। शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में उसकी मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां गीता देवी बदहवास हो गईं। बेटे को खोजते हुए कभी घर से आंगन की ओर निकल पड़तीं तो कभी बेसुध होकर गिर जातीं। उनकी चीखें सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आती थीं। जहां नई बहू के स्वागत की तैयारियां होनी थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है। परिजनों की हालत देखकर सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed