Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: EOW Uncovers 8.68 Crore GST Fraud Using Stolen Data, OTPs and Fake Business Transactions

जबलपुर: कंप्यूटर का डेटा चुराया, ओटीपी हासिल किए, साढे़ 8 करोड़ का हाई-टेक जीएसटी और आईटीसी घोटाला, मचा हड़कंप

Sat, 28 Nov 2026 10:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 10:44 PM IST
सार

ईओडब्ल्यू की जांच में 8.68 करोड़ रुपये की कथित जीएसटी धोखाधड़ी सामने आई है। आरोप है कि स्क्रीन-शेयरिंग और ओटीपी के जरिए फर्मों का डेटा हासिल कर बिना वास्तविक लेनदेन के आईटीसी और टर्नओवर दूसरी फर्मों में ट्रांसफर किया गया।

विज्ञापन
Jabalpur: EOW Uncovers 8.68 Crore GST Fraud Using Stolen Data, OTPs and Fake Business Transactions
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में करोड़ों रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां विश्वास जीतकर पहले कंप्यूटरों का डेटा उड़ाया गया, मोबाइल पर आने वाले ओटीपी हासिल किए गए और फिर बिना किसी वास्तविक लेनदेन के करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) तथा फर्जी टर्नओवर दूसरी फर्मों में ट्रांसफर कर दिया गया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर इकाई की जांच में करीब 8 करोड़ 68 लाख रुपए से अधिक के इस घोटाले का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा खेल मार्च 2022 से दिसंबर 2025 के बीच रचा गया। महादेव फार्मा (शास्त्री ब्रिज, जबलपुर) के प्रोपराइटर दीपांशु दीक्षित सहित अन्य आवेदकों की शिकायत पर ईओडब्ल्यू जबलपुर इकाई के उप पुलिस अधीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी ने जांच की। जांच के दौरान स्टेट टैक्स (जीएसटी) विभाग, जबलपुर से मिली जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया गया, जिसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं और फर्जीवाड़ा प्रमाणित हुआ।
विज्ञापन


स्क्रीन-शेयरिंग और ओटीपी के जरिए सेंधमारी ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले आवेदकों का भरोसा जीता। इसके बाद आरोपियों ने स्क्रीन-शेयरिंग सॉफ्टवेयर के जरिए आवेदकों के कंप्यूटरों से सॉफ्टवेयर का डेटा अनधिकृत रूप से अपने कंप्यूटरों में ले लिया। इतना ही नहीं जीएसटी रिटर्न फाइलिंग का हवाला देकर आवेदकों के मोबाइल नंबरों पर आने वाले ओटीपी भी प्राप्त कर लिए गए, जिससे आरोपियों को सिस्टम और खातों तक पहुंच बनाने में आसानी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: सात तालों वाली तिजोरी भी नहीं बचा पाई जेवर, बिना तोड़फोड़ 1.34 किलो सोना-हीरा गायब, पुलिस हैरान


बिना माल की खरीद-बिक्री के करोड़ों का खेल
जांच के मुताबिक मार्च 2022 से दिसंबर 2025 के बीच आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत बिना किसी वास्तविक माल की खरीदी-बिक्री या व्यावसायिक लेनदेन के फर्म के बिलों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा में अवैध फेरबदल किया। आरोपियों ने आवेदकों की फर्मों के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के आंकड़ों और फर्जी टर्नओवर को अपनी तथा अपने परिजनों के स्वामित्व वाली फर्मों में फर्जी तरीके से हस्तांतरित कर लिया। इस पूरे खेल से आरोपियों ने अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हुए शिकायतकर्ता को 8 करोड़ 68 लाख 30 हजार 286 रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई।

इस प्रकरण में मेसर्स यूनिक ट्रेड एंड कंपनी के प्रोपराइटर आशीष कोटवानी (पिता अशोक कोटवानी, निवासी प्लॉट नंबर-40, स्कीम नंबर-41, स्वामी विवेकानंद वार्ड, एकता चौक, विजय नगर, जबलपुर), निखिल एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर निखिल कोटवानी (पिता अशोक कोटवानी, विजय नगर, जबलपुर), मधुश्री मेटल के प्रोपराइटर अशोक कोटवानी (पिता चौईथराम कोटवानी), महाकाल मेटल की प्रोपराइटर जसमीत कोटवानी (पत्नी आशीष कोटवानी, निवासी प्लॉट नंबर-40, स्कीम नंबर-41, स्वामी विवेकानंद वार्ड, एकता चौक, विजय नगर, जबलपुर) और अकाउंटेंट योगेश साहू (निवासी 337, संजय गांधी नगर, सदर बाजार, जबलपुर) सहित अन्य की भूमिका को लेकर जांच की गई है। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से व्यापारिक और लेखा-जोखा से जुड़े हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed