{"_id":"5705ec4b4f1c1ba17bc810d1","slug":"reservation-for-gatiman-express-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतिमान एक्सप्रेस के लिए स्टेशनों पर खुले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतिमान एक्सप्रेस के लिए स्टेशनों पर खुले आरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। यदि आप देश की सबसे तेज रफ्तार वाली गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन के सफर का आनंद लेना चाहते हैं तो आरक्षण केंद्र पर जाकर आरक्षण करा सकते हैं। रेलवे ने फरीदाबाद ओल्ड, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशन पर आरक्षण शुरू कर दी है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीनों स्टेशनों पर आरक्षण कराने की सुविधा शुरू कर दी गई है। फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल समेत आसपास के यात्री अपना आरक्षण करा सकते हैं। एसीचेयर कार का किराया 750 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1500 पर हेड निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8:10 बजे आगरा कैंट के लिए रवाना होगी और 9:50 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में आगरा कैंट से शाम 5:50 बजे चलेगी और निजामुद्दीन 7:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि पलवल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के यात्री पलवल से 6:50 बजे चलकर निजामुद्दीन को 7:49 पर पहुंचने वाली मथुरा-नई दिल्ली शटल 64905 में बैठकर गतिमान एक्सप्रेस को पकड़ सकते हैं।