{"_id":"6ac266b6e0131e72d00c50db","slug":"water-logging-on-the-road-due-to-drain-construction-traffic-disrupted-noida-news-c-23-1-lko1064-108106-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाले के निर्माण से सड़क पर भरा पानी, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाले के निर्माण से सड़क पर भरा पानी, यातायात बाधित
विज्ञापन
-तिलपता में 50 मीटर हिस्से में जलभराव से जाम, दोपहिया वाहन चालक परेशान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी-नोएडा रोड पर तिलपता गांव में नाले के निर्माण के चलते सड़क पर गंदा पानी भर गया है। करीब 50 मीटर हिस्से में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहनों को धीमी गति से निकलना पड़ रहा है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
तिलपता में डेंसो कंपनी के पास सड़क किनारे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पंप नहीं चलने से पानी सड़क पर जमा हो रहा है। यहां करीब एक फुट तक पानी भरा रहता है। दोपहिया चालकों को जाम के दौरान मजबूरी में पानी में पैर रखना पड़ता है, जिससे कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार ऑटो के पलटने और लोगों के चोटिल होने की बात भी सामने आई है। तिलपता निवासी सुखवीर आर्य ने बताया कि प्राधिकरण नाला बनवा रहा है। उन्होंने जल्द काम पूरा कर जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।