फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be 1,922 polling booths in the district instead of 2,024.

Noida News: जिले में 2024 की जगह 1922 पोलिंग बूथ होंगे

Sun, 05 Jul 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
There will be 1,922 polling booths in the district instead of 2,024.
- जिला प्रशासन ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जारी की सूची, आपत्तियां और सुझाव मांगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एसआईआर के दौरान जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों से 4 लाख से अधिक नाम काटे गए हैं। इस कारण मतदान केंद्र और बूथों का नए सिरे से समायोजित किया गया है। इससे तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या कम हो गई है।

जिला प्रशासन ने रविवार को तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों और बूथों की सूची प्रकाशित कर दी है। इस पर आम जनता और राजनीतिक दलों से 10 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां मांगी गईं हैं। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र कम हुआ है। जबकि 27 बूथ कम हुए हैं। इसी तरह दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र में भी केंद्रों व बूथों की संख्या में बदलाव हुआ है। अब मतदान केंद्रों की संख्या 743 है। जबकि प्रस्तावित केंद्रों की संख्या 749 है। इसी तरह बूथों की संख्या अभी 2024 है। जो 1922 प्रस्तावित की गई है। अफसरों ने बताया कि सभी एसडीएम कार्यालय, कलेक्ट्रेट पर सूची चस्पा कर दी गई है। साथ ही जिले की वेबसाइट gbnagar.nic.in पर नि:शुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन


तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र और बूथों पर नजर
विधानसभा मौजूदा मतदान केंद्र/बूथ प्रस्तावित मतदान केंद्र/बूथ

नोएडा 233/811 232/784
दादरी 303/794 313/743
जेवर 207/419 204/395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed