फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Semi-finals and finals in badminton today

Noida News: बैडमिंटन में आज सेमीफाइनल और फाइनल

Sun, 04 Oct 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Semi-finals and finals in badminton today
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में चल रही इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन बैडमिंटन प्रतियोगिता में आज अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। बालक अंडर-14 के सेमीफाइनल में जयश्री पेरिवाल ग्लोबल स्कूल के माधव शर्मा का सामना कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के शौर्य कालरा से होगा। दूसरे मुकाबले में रस्तुमजी कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के स्वरूप सचिन इंदुलकर और द इंडियन पब्लिक स्कूल के आर. रक्षन आमने-सामने होंगे।




बालक अंडर-17 में विट्टी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई के प्रतिम मणिहार और माउंट लिटेरा इंटरनेशनल स्कूल के विहान राठी भिड़ेंगे। दूसरे सेमीफाइनल में फाउंटेनहेड स्कूल के मुहम्मद अयान पटेल और बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल के अक्षत रायसुराना के बीच मुकाबला होगा। बालिका अंडर-17 में एसएनबीपी वर्ल्ड स्कूल, पुणे की मनीषा थिरुकोंडा विष्णु कुमार और चिंटेल्स स्कूल की सान्विका गुप्ता आमने-सामने होंगी। दूसरा सेमीफाइनल द गौडियम स्कूल की अर्चिता नितिन जोशी और चार्वी पेट्टा के बीच होगा।
विज्ञापन




सुबह 11 बजे फाइनल मुकाबले शुरू होंगे। बालिका अंडर-19 फाइनल में सियोना गाला और टीस्ता, जबकि बालक अंडर-19 में दक्ष गेहलोत और पुष्कर श्रीराम भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed