Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations underway to remove a Metro FOB pillar in Sector 62 that has been causing traffic congestion

Noida News: सेक्टर-62 में जाम की वजह बने मेट्रो एफओबी का पिलर हटाने की तैयारी

Sun, 22 Nov 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to remove a Metro FOB pillar in Sector 62 that has been causing traffic congestion
- नोएडा प्राधिकरण ने शुरू करवाया सर्वे, पिलर बीच में आने से फंसता है सेक्टर-62 गोल चक्कर, डीएमई और गाजियाबाद को जाने वाला ट्रैफिक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ब्लू लाइन मेट्रो के सेक्टर-63 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन के फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का सेक्टर-62 की ओर बना पिलर सड़क से हटाने की तैयारी है। पिलर सड़क के बीच में आने से सेक्टर-62 गोल चक्कर पर यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई), गाजियाबाद और मॉडल टाउन की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण ने पिलर शिफ्ट करने की संभावनाओं का सर्वे शुरू करा दिया है।

जाम से राहत दिलाने के लिए प्राधिकरण ने इस मार्ग पर पहले ही सड़क चौड़ी कराई है, लेकिन एफओबी का पिलर यातायात के प्रवाह में बाधा बना हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, एफओबी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का है। ऐसे में पिलर शिफ्ट करने का काम डीएमआरसी की तकनीकी टीम की निगरानी में कराने पर विचार किया जा रहा है। इसका खर्च नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा।
विज्ञापन


सेक्टर-62 से सेक्टर-71 के बीच रोड नंबर-6 पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के दो एफओबी बने हैं। इनमें से एक सेक्टर-63 की ओर उतरता है, जबकि दूसरा पूरी सड़क पार कर सेक्टर-62 की तरफ पहुंचता है। इसी एफओबी का एक पिलर सेक्टर-71 की ओर से आने वाले वाहनों के रास्ते में पड़ता है। इससे डीएमई, गाजियाबाद और मॉडल टाउन गोल चक्कर की ओर जाने वाले यातायात को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण ने इस समस्या को लेकर पहले डीएमआरसी को पत्र लिखा था। जवाब में डीएमआरसी ने स्पष्ट किया था कि पिलर शिफ्ट करने का काम नोएडा प्राधिकरण को अपने खर्च पर कराना होगा। यह काम दिल्ली मेट्रो की तकनीकी टीम की निगरानी में किया जाएगा। साथ ही, यह सुनिश्चित करना होगा कि मेट्रो संचालन प्रभावित न हो। निर्माण के दौरान मेट्रो संपत्ति को किसी तरह का नुकसान पहुंचने पर उसकी जिम्मेदारी भी नोएडा प्राधिकरण की होगी।

प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि पिलर को सड़क से हटाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed