फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Para-athletes from Gautam Buddha Nagar to compete in Japan.

Noida News: जापान में चुनौती देंगे गौतमबुद्ध नगर के पैरा एथलीट

Thu, 08 Oct 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Para-athletes from Gautam Buddha Nagar to compete in Japan.
पैरा एथलीट सुवर्णा राज। स्रोत कोच
फोटो
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार, वरुण सिंह भाटी और सुवर्णा राज से हैं उम्मीदें, 18 से 24 अक्तूबर तक होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के तीन पैरा एथलीट अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले और देश का नाम रोशन करने की तैयारी में हैं। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले पांचवें एशियन पैरा गेम्स में सुवर्णा राज, प्रवीण कुमार और वरुण सिंह भाटी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।



महिला वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सुवर्णा राज भारत की चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई है। वहीं, ऊंची कूद के पुरुष वर्ग में प्रवीण कुमार और वरुण सिंह भाटी को एशियन रैंकिंग में पहली पोजीशन के आधार पर सीधे भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश पैरा एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरमैन मोनू कुमार ने बताया कि एशियन पैरा गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ियों के सम्मान में नई दिल्ली के एक निजी होटल में सेंड ऑफ सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें गौतमबुद्ध नगर समेत उत्तर प्रदेश के 16 पैरा एथलीट शामिल हुए। खिलाड़ियों को भारतीय टीम की किट और तिरंगा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




प्रवीण और वरुण पर रहेंगी खास नजरें



प्रवीण और वरुण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीत चुके हैं। अर्जुन अवॉर्डी वरुण सिंह भाटी ने आईपीसी एथलेटिक्स एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने रियो डी जनेरियो पैरालंपिक में कांस्य, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य और एशियन पैरा गेम्स में रजत हासिल किया है। वहीं, पद्मश्री से सम्मानित प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक-2024 की ऊंची कूद स्पर्धा में 2.08 मीटर की छलांग लगाकर एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता था। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक-2020 में रजत और एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण हासिल किया था।

पैरा एथलीट सुवर्णा राज। स्रोत कोच

पैरा एथलीट सुवर्णा राज। स्रोत कोच

पैरा एथलीट सुवर्णा राज। स्रोत कोच

पैरा एथलीट सुवर्णा राज। स्रोत कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed