फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Order to complete the work of the airport in a fixed period by preparing an action plan

कार्य योजना बनाकर निर्धारित अवधि में पूरे करें एयरपोर्ट के काम : एसपी गोयल

Sat, 21 Nov 2020 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Order to complete the work of the airport in a fixed period by preparing an action plan
कार्य योजना बनाकर तय अवधि में एयरपोर्ट के काम पूरे करने के आदेश
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के संबंध में शुक्रवार को ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई। इसमें नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने एयरपोर्ट से संबंधित सभी कार्य योजना बनाकर निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मास्टर प्लान जमा करने, स्वीकृत करने, स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट करने और प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने आदि कामों को लेकर चर्चा की गई, ताकि नवंबर 2023 तक जेवर से उड़ान शुरू की जा सके।
वहीं, बैठक में एयरपोर्ट को लेकर अब तक हुए कामों पर भी चर्चा हुई। आगामी कार्यों के लिए अफसरों से निर्धारित अवधि पूछी गई और निर्देश दिया गया कि किसी भी काम देरी न हो। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि एयरपोर्ट संबंधित सभी काम समय पर पूरा कर लिए जाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

60 दिन में जमा होगा मास्टर प्लान, 120 दिन में स्वीकृत
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी की ओर से गठित एसपीवी कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को 60 दिन में मास्टर प्लान जमा करना है। मास्टर प्लान को 120 दिन में स्वीकृत करने का प्रावधान है। नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 180 दिन के भीतर एसपीवी के साथ स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट होना है। यह काम मास्टर प्लान के बाद किया जाएगा। इस काम को भी प्राथमिकता से पूरा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई तक प्रभावित किसानों को बसाने का काम होगा पूरा
अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने परियोजना के प्रभावित किसान परिवारों को बसाने के लिए चल रही कार्रवाई के संबंध में पूछा। सीईओ ने बताया कि प्रभावित परिवारों को जेवर बांगर में बसाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के काम 1 दिसंबर से शुरू कर दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। उन्होंने बताया कि 31 मई तक इन कामों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed