{"_id":"6b02ff34d72d6bfd44097320","slug":"kabaddi-18-players-secure-spots-in-the-district-team-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112795-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : 18 खिलाड़ियों ने बनाई जिले की टीम में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : 18 खिलाड़ियों ने बनाई जिले की टीम में जगह
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के पल्ला गांव में हुए कबड्डी ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी । स्रोत आयोजक
पल्ला गांव में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता खेलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कबड्डी के मैदान में अपनी ताकत, फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन कर जिले के 18 खिलाड़ियों ने सीनियर पुरुष कबड्डी टीम में जगह बनाई है। रविवार को दादरी क्षेत्र के पल्ला गांव स्थित आर्यावर्त पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन गौतमबुद्ध नगर की जिला टीम के लिए किया गया है। अब ये खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की ओर से मैदान में उतरेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में कृष्ण, रवि भाटी, अभिषेक मलिक, नमन, लविश, विशाल, प्रिंस आदित्य शर्मा, सोनू, अवि, सौरव, आशीष भाटी, अवनीश भाटी, विवेक, रिवांश, दीपांशु, पुनीत, यश और अंकित शामिल हैं। एसोसिएशन के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 6 और 7 दिसंबर को बागपत में किया जाएगा।