फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four-day international workshop concludes at GBU

Noida News: जीबीयू में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

Thu, 08 Oct 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Four-day international workshop concludes at GBU
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में वैश्वीकरण और तेजी से बढ़ती तकनीकी दुनिया में बौद्ध मनोविज्ञान की प्रासंगिकता पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। बौद्ध धर्म इन ए ग्लोबलाइज्ड एंड टेक्नोलॉजाइज़्ड वर्ल्ड इनसाइट्स फ्रॉम द बुद्धिस्ट साइंस ऑफ माइंड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में 10 देशों के विद्वानों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान 26 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। जीबीयू के डीन अकादमिक एवं डीन, स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज एंड सिविलाइजेशन प्रो. राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में मन और मानवीय व्यवहार को समझना पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मामले एवं स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज एंड सिविलाइजेशन के प्रमुख डॉ. चिंतला वेंकट साईं सिवसाई ने कहा कि बौद्ध परंपरा चेतना, मानसिक अवस्थाओं, नैतिक आचरण और आंतरिक कल्याण को समझने का समृद्ध दृष्टिकोण देती है। इस मौके पर जेएनयू के प्रो. सी उपेंद्र राव व डॉ. रॉल्फ शेरुमेन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed