फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly to get Ayushman benefits via Aadhaar

Noida News: आधार से मिलेगा बुजुर्गों को आयुष्मान का लाभ

Sat, 03 Oct 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly to get Ayushman benefits via Aadhaar
-इलाज के दौरान अस्पताल ही बनाकर देगा आयुष्मान कार्ड, मना करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

-कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं, अस्पताल में ही पूरी होगी प्रक्रिया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल अस्पतालों में बुजुर्ग मरीज आधार कार्ड के माध्यम से अपनी पात्रता की जांच कराकर इलाज करा सकेंगे। इलाज से पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी। संबंधित अस्पताल ही मरीज का आयुष्मान कार्ड बनाकर योजना का लाभ दिलाएगा।
सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए पैनल में शामिल अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर मरीज के आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पात्रता की जांच की जाएगी। पात्र पाए जाने पर इलाज शुरू किया जाएगा और अस्पताल स्तर पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कई बुजुर्गों के पास पहले से आयुष्मान कार्ड नहीं होने के कारण इलाज कराने में परेशानी होती थी। कार्ड बनवाने के लिए उन्हें अलग-अलग केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे। नई व्यवस्था से यह परेशानी दूर होगी और बुजुर्गों को अस्पताल में ही कार्ड बनवाने की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि आधार के माध्यम से पात्रता की पुष्टि होने के बाद मरीज को योजना के तहत उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे इलाज की प्रक्रिया भी आसान होगी और पात्र बुजुर्गों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

सीएमओ ने कहा कि पैनल में शामिल कोई अस्पताल पात्र बुजुर्ग मरीज का आधार कार्ड के आधार पर इलाज करने से इन्कार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को नई व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed